Monalisa Photos: जब मोनालिसा ने आंचल में समेटा आसमान, ‘वंडर वुमन’ को देख फैंस बोले- बादल, बिजली, चंदन, पानी जैसा...

Monalisa Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस किसी तारीफ की मोहताज नहीं हैं. उनकी हर अदा पर फैंस दिल हार बैठते हैं. मोनालिसा की स्टारडम और जबरदस्त फैन-फॉलोइंग किसी से भी छिपी नहीं है. मोनालिसा की अदाकारी संजीदा भी है और दिलकश भी. मोनालिसा ने ब्लू साड़ी में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है. जिसे देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं.

Monalisa Photos: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मोनालिसा तारीफ की मोहताज नहीं हैं. उनकी हर अदा पर फैंस दिल हार बैठते हैं. मोनालिसा की स्टारडम और जबरदस्त फैन-फॉलोइंग किसी से भी छिपी नहीं है.

मोनालिसा की अदाकारी संजीदा भी है और दिलकश भी. मोनालिसा ने ब्लू साड़ी में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है. जिसे देखकर फैंस दिल हार बैठे हैं. इस बार मोनालिसा की तसवीरें फैंस पर बिजली बनकर गिरी हैं.

मोनालिसा को ब्यूटी विद् ब्रेन भी कहा जाता है. इंस्टाग्राम पर मोनालिसा की ब्लू साड़ी में तसवीर वायरल है. बैकलेस ब्लाउज और ब्लू कलर की साड़ी में मोनालिसा दिलकश लग रही हैं. ब्लू बिंदी में उनका लुक कंप्लीट दिख रहा है.

वायरल फोटो में मोनालिसा ने सिंपल मेकअप के साथ ब्लू कलर की चूड़ी, लंबी अंगूठी और लंबे झुमके भी कैरी किए हैं. उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट्स कर रहे हैं. कोई ‘वंडर वुमन’ लिख रहा है तो कोई ‘सुपर्ब’.

आज इस मुकाम पर आने के लिए भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बहुत संघर्ष किया है. मेहनत की बदौलत मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्ती बनी हैं. उनकी एक्टिंग की दुनिया कायल है.

मोनालिसा की तसवीर देखकर ‘तेरी झुकी नजर’ सॉन्ग याद आने लगता है. कुछ दिनों पहले ही मोनालिसा के 4 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हुए हैं. फैंस मोनालिसा की लेटेस्ट तसवीरों और वीडियोज का इंतजार करते रहते हैं.

हाल के दिनों में मोनालिसा फैंस के बीच मोस्ट टॉक्ड फिल्म स्टार में शामिल हैं. इस बार वजह है उनका भोजपुरी गाना ‘सरके ला अईसे ऐ सजनी‘. यह गाना फैंस की जुंबा पर चढ़ गया है. इस वीडियो को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

‘सरके ला अईसे ऐ सजनी‘ गाने में मोनालिसा भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस करती दिख रही हैं. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है. गाने को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज भी मिल रहा है.

मोनालिसा का खामोश चेहरा और आंखों पर काजल का पहरा, फैंस के दिलों पर असर छोड़ता दिख रहा है. इसके पहले भी मोनालिसा इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियोज शेयर कर चुकी हैं. जिसे यूजर्स ने खूब पसंद किया था.
Posted : Abhishek.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




