भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना वायरल, ‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रीमेक ने उड़ाए होश

Updated at : 10 Apr 2026 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Akshara Singh New Bhojpuri Song Chumma Lela Raja Ji

Akshara Singh New Bhojpuri Song Chumma Lela Raja Ji

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चुम्मा लेला राजा जी’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. कल्पना पटवारी के हिट गाने के रीमेक में अक्षरा के कातिलाना डांस और एक्सप्रेशन फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं, जिससे यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है.

विज्ञापन

Akshara Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘चुम्मा लेला राजा जी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो गया है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार रील्स व वीडियो के जरिए इसे ट्रेंड में बनाए हुए हैं.

रीमेक सॉन्ग में दिखा नया अंदाज

यह गाना एक रीमेक वर्जन है, जिसे पहले मशहूर गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी थी. उस समय भी यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ था और आज भी लोगों के बीच इसकी पहचान बनी हुई है. अब अक्षरा सिंह ने इसे अपने दमदार अंदाज में पेश किया है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक और कातिलाना एक्सप्रेशंस फैंस को खूब आकर्षित कर रहे हैं.

डांस और एक्सप्रेशन ने जीता दिल

गाने में अक्षरा सिंह के एनर्जेटिक डांस मूव्स ने वीडियो को और भी खास बना दिया है. उनका स्क्रीन प्रेजेंस और आत्मविश्वास साफ तौर पर नजर आता है, जिसकी वजह से यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सुपरहिट बता रहे हैं.

गाने के पीछे की टीम

गाने के पीछे मजबूत टीम का भी बड़ा योगदान है. इसे मोहित सरीन ने डायरेक्ट किया है, जबकि इसके बोल राजा यादव ने लिखे हैं. वहीं, इसका म्यूजिक भी काफी एनर्जेटिक और आकर्षक है. अक्षरा सिंह ने शूटिंग के दौरान अपने बिहाइंड द सीन्स और रिहर्सल वीडियो भी शेयर किए, जिसमें उनकी मेहनत साफ दिखाई देती है.

यह भी पढ़ें: खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना वायरल, ‘चश्मा लगाके हीरो लागेला’ ट्रेंड में

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola