टीवी पर आ रही है भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू यमराज’, नोट कर लें डेट और टाइम

Updated:
विज्ञापन

सास बहू यमराज का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Saas Bahu Yamraj: फिल्म ‘सास बहू यमराज’ का टीवी प्रीमियर होने वाला है. आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह स्टारर यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और पारिवारिक कहानी के साथ एक सामाजिक मैसेज भी देती है.

विज्ञापन

Saas Bahu Yamraj On Tv: भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है. फिल्म ‘सास बहू यमराज’ टीवी पर आने वाली है. इसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 11 अप्रैल शनिवार को शाम 6:30 बजे होगा. इसके अलावा जो लोग इसे उस समय नहीं देख पाएंगे, उनके लिए 12 अप्रैल, रविवार को सुबह 9:30 बजे दोबारा टीवी पर दिखाया जाएगा. यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा चैनल पर दिखाई जाएगी.

विज्ञापन

परिवार के साथ देखने लायक फिल्म

यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एक अच्छा सामाजिक संदेश भी दिया गया है. कहानी में सास-बहू के रिश्ते को एक अलग और मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. ‘सास बहू यमराज’ एक ऐसी फिल्म है जिसे आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. इसमें रिश्तों की उलझन, प्यार, तकरार और समझदारी को बहुत ही सरल तरीके से दिखाया गया है.

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, अयाज़ खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, ऋतु चौहान, अनुषा शर्मा और दीप्ति तिवारी जैसे कई कलाकार भी अहम रोल में दिखाई देंगे. सभी कलाकारों ने अपने-अपने किरदार को अच्छे से निभाने की कोशिश की है. अगर आप हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ एक अच्छी कहानी देखना चाहते हैं, तो ‘सास बहू यमराज’ आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

फिल्म के मेकर्स

इस फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है. वहीं इसे रौशन सिंह ने प्रोड्यूस किया है और शर्मिला आर सिंह सह-निर्माता हैं. फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट प्राण नाथ ने लिखी है. संगीत ओम झा ने दिया है. फिल्म के गानों के बोल प्यारे लाल यादव, शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी और नृपजीत सिंह ने लिखे हैं. सिनेमैटोग्राफी सिद्धार्थ सिंह ने संभाली है, एडिटिंग संतोष हरावड़े ने की है और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी ने की है.

यह भी पढ़ें– ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस का जलवा, समर सिंह का चैता गीत ‘कटनिया करे में’ वायरल 

यह भी पढ़ें खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola