ePaper

Bhai Dooj 2023: डेट को लेकर ना हो कंफ्यूज, जानें 14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज

Updated at : 10 Nov 2023 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
Bhai Dooj 2023: डेट को लेकर ना हो कंफ्यूज, जानें 14 या 15 नवंबर, कब है भाई दूज

इस साल भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्‍ते को समर्पित है. भाई दूज और यम द्वितीया का पर्व 15 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा.

विज्ञापन
undefined

सनातन धर्म ही एक ऐसा है जो पेड़ पर्वत सांप बिच्छू पर्यावरण पत्थरों तक को पूछता है यहां तक की प्राण को हरने वाले यमराज यमदेव को भी पूजने का उन्हें सम्मान प्रकट करने की परंपरा है.

undefined

इस साल भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्‍ते को समर्पित है. भाई दूज और यम द्वितीया का पर्व 15 नवंबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा.

undefined

द्वितीया तिथि 14 नवंबर को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ होगी और 15 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी, इस साल भाई दूज 15 नवंबर 2023 को उदया तिथि में ही मनाया जाएगा.

undefined

भाई दूज के पीछे की कथा

सूर्य देव की दो संताने पुत्री यमुना और पुत्र यमराज किसी अन्य कथा के अनुसार यमुना गोलोक में और यमराज यमलोक में इनका निवास स्थान रहा, दोनों भाई बहनों में अत्यंत प्रेम था अलग-अलग रहने के कारण मन व्याख्यित भी था.

undefined

एक बार यमुना अपने प्रिय भाई यमराज को बहुत ही मिलने की इच्छा से स्मरण करने लगी और भाई को सूचित किया कि वह मेरे घर आए और भोजन करें हुआ भी ऐसा ही, यमदेव ने सोचा हम तो लोगों का प्राण हरने वाले हैं मुझे तो कोई नहीं स्मरण करेगा ना ही कोई अपने घर बुलाएगा किंतु बहन ने बुलाया है तो मुझे जरूर जाना चाहिए और यमदेव यमुना के घर गए.

undefined

जिस दिन यमराज यमुना के घर पहुंचे वह दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी, तब से आज भी यह परंपरा चली की कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीय के दिन भाई अपने बहन के घर जाकर भोजन ग्रहण करते हैं.

Also Read: Dhanteras 2023: जानिए धनतेरस पर क्यों की जाती है कुबेर देवता की पूजा, video
undefined

बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है. भाई के जीवन में उन्नति हो ऐसा भगवान से वरदान मांगती है.

Also Read: Diwali 2023 Rangoli Design: दिवाली पर बनायें ये रंगोली की खूबसूरत और आसान डिजाइन
विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola