ePaper

Aaj Ka Love Rashifal, 24 जुलाई 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated at : 24 Jul 2023 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal, 24 जुलाई 2023:  जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal, 24 जुलाई 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

विज्ञापन
undefined

मेष  लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
 प्रेम संबंधों में आज मधुरता आएगी. आपकी शैतानियां और रोमांटिक व्यवहार आपके लवर को पसन्द आएगा. प्रेम विवाह भी तय हो सकता है. लवर के साथ संगीतमय शाम बिताएंगे. जीवनसाथी भावुक रहेगा. आपका साथ उसकी हिम्मत बनेगा.

undefined

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
अगर आप प्रेमी जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तब कुछ रोमांचक प्लान करना होगा और रोमांस भी करना होगा. अपने प्यार की धुन आपको खुद-ब-खुद तैयार करनी होगी, जिसकी धुन पर आप दोनों दिल खोलकर थिरक सकें.

undefined

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
 लव पार्टनर आपसे नाराज होकर आपसे विरूद्ध जा सकता है, परन्तु कुछ लोग शायद इसकी परवाह नहीं करेंगे. आज मन मतवाला हो रहा है, अतिरिक्त प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं. पति-पत्नी के बीच भी टकराव रहेगा.

undefined

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
आज के दिन की प्यार भरी हलचल देखकर आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं कि लाइफ कभी इतनी खूबसूरत भी हो सकती है क्या? अगर आप दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं तब थोड़ा-सा फासला बनाए ताकि संबंधों को ताजी हवा मिलती रहे.

undefined

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
आज सावधान रहने का दिन है. प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है. ब्रेकअप भी हो सकता है. आफिस में बॉस फाइनेंस से जुड़े मामलों को लेकर खफा हो सकता है. आज सतर्क रहने की दिन है. विवाहित जोड़ों के बीच आपसी समझौता कायम रहेगा.

undefined

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज की आकाशीय ऊर्जा दिखने में शांत अवश्य लगेगी लेकिन वह कब खलबली मचा देगी आप ठीक से संभल भी नहीं पाएंगे. इसलिए दिन को सामान्य रूप से लेने की गलती ना करें. प्रेमी के स्वभाव तथा व्यवहार पर नजर बनाकर रखें.

undefined

तुला लव राशिफल (Libra  Love Horoscope)
घर के झगड़ों से फुर्सत नहीं मिलेगी. ससुराल पक्ष भी हावी रह सकता है. आज प्रेमी को नाराज न करें क्योंकि यह नाराजगी जुदाई में बदल सकती है. लव पार्टनर पर प्यार न्यौछावर करें. उसकी बात सुने स्थिति बेहतर होगी.

undefined

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
काफी समय से आप प्रेमी से बात करना चाह रहे होंगे लेकिन समय ना मिलने के कारण नहीं कर पा रहे होंगे. आज आपको मौका मिल सकता है और अपने नए आईडियाज को प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं उसके बाद आप दोनों का र‍िश्‍ता पहले से अध‍िक मजबूत होगा.

undefined

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
रोमांटिक लाइफ के लिये बेहतरीन दिन है. अपने साथी को रिझाने के लिए आप सजेंगे संवरेंगे. मनमोहक लिबास में सुन्दर लगेंगे. प्यार के पल एक साथ गुजारेंगे. आपका साथी आज आप पर फिदा है. अगर विवाह करना चाहते हैं तो मौका उत्तम है, प्रेम का इजहार कर दीजिये. अकेले युवक-युवतियों को भी लव पार्टनर मिल सकता है.

undefined

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास सरप्राईज देने वाला हो सकता है. आप प्रेमी के साथ बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं. लेकिन ऎन वक्त पर यह टल सकता है. ऎसे में खुद के साथ समय बिताने से बड़ा सुखद अहसास आपको होने वाला है.

undefined

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लवर को घर-परिवार से मिलवाने ले जा सकते हैं. सगाई या पार्टी का आयोजन हो सकता है. अपनी मीठी वाणी से प्रेम के तीन शब्द आई लव यू आज मैजिक का काम करेंगे. जीवनसाथी के साथ फेमिली हॉलीडे पर जाने का कार्यक्रम बनेगा.

undefined

मीन लव राशिफल (Pisces  Love Horoscope)
 स्वभाव से आप पानी की तरह हैं ज‍िसे बर्तन में डाला तो वैसा ही आकार ले लिया. प्रेमी जीवन को भी आप सरल व सहज रूप में लेना चाहेंगे. प्‍यार को थोड़ा वक्‍त दें, जल्‍दबाजी में प्‍यार की डोर कमजोर भी पड़ सकती है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola