Aaj Ka Love Rashifal, 16 September 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Sep 2023 6:55 AM
Aaj Ka Love Rashifal, 16 September 2023: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)
परिवार वालों को अपनी प्रेमिका से मुलाकात करवा सकते हैं. लाइफ पार्टनर को यह यकीन दिलाने में सफल होंगे. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का साथ देने में सफल होंगे.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)
आज आपकी साथी के साथ दूरियां बढ़ सकती है, जिस वजह से मन उदास रहेगा. वैवाहिक जीवन में भी नोंक-झोंक चलती रहेगी. सोशल साईट पर किसी से लव रिलेशन स्थापित हो सकते है. आज अपने रिलेशनशिप को गंभीरता से लेंगे.

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)
प्रिय साथी की सेवा में हाजिर रहने वाले हैं. लाइफ पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं. लव लाइफ में साथी से मिलकर खुश रहने वाले हैं. जीवनसाथी की बातों का कष्ट होगा. अनावश्यक गतिवधि से दूर रहें.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)
नए मित्र जीवन में प्रवेश कर सकते है और नए लव रिलेशन भी बन सकते है. आंख बंद कर किसी पर भी विश्वास न करें . आपका लव पार्टनर आप से रूठ सकता है, उसका मन खुश करने के लिए फूल या गिफ्ट सही विकल्प रहेगा.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)
लव लाइफ का रिश्ता वैवाहिक जीवन में बदल सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के ऊपर धन खर्च होगा. वैवाहिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ेगा. लव लाइफ में आपसी बातचीत बंद हो सकती है.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बड़ा ही शुभ रहेगा. सोशल साईट्स पर आपकी पोस्ट को लाईक मिलेंगे. अपने लवर के साथ अपनी फोटो अपलोड करें. नए लव रिलेशन कायम हो सकते है. प्रेम का रिश्ता नाजुक होता है और विश्वास उसमें रंग भरता है. पार्टनर के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं. वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)
दोस्तों के मस्त रहने वाले हैं. आपके दोस्त आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं. लव लाइफ की पुरानी यादों को ताजा करने वाले हैं. वैवाहिक जीवन यदि कोई तनाव पहले से है तो दूर होगा.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)
आज शादी के लिए रिश्ता आ सकता है या सगाई हो सकती है. जो लोग अकेले है, उन्हें लाइफ पार्टनर मिल सकता है. आप अपने मित्रों के साथ समय बितायेंगे. पत्नी की तबियत खराब हो सकती है . बहन आपके मन के पार्टनर को मिलवाने में आपकी सहायता कर सकती है.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)
लव लाइफ में सफलता पाने के लिए किसे दोस्त का सहारा ले सकते हैं. वैवाहिक जीवन में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने वाली है. परिवार के लोग वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने वाला है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)
विवाह के लिए रिश्ते आएंगे. लव मैरिज का ग्रीन सिग्नल परिवार से मिल सकता है. पति-पत्नी में आपसी मेल जीवन में संतुलन लाएगा. साथी से नजदीकियां बढ़ेगी. कुछ गलत लोग प्रेमी के रूप में लाइफ में आ सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)
लव लाइफ में पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ेगा. किसी अनजान से प्यार हो सकता है. पुरानी प्रेमिका मिलने के लिए जिद्द कर सकती है. अविवाहित जातक को शादी में देरी हो सकती है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)
जीवनसाथी को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है. आपकी बुद्धिमता और सतर्कता के कारण प्रेमी का परिवार पसंद करेगा. किसी प्रकार के पारिवारिक साथी के साथ लड़ाई झगड़े से आप बचें. पत्नी के द्वारा धन लाभ के योग बन रहे है, जिससे घर में खुशियां आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










