पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें आज आपके शहर में क्या है रेट?

Updated at : 22 Mar 2026 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 22 March 2026

पेट्रोल पंप की फोटो (Photo: Freepik)

Petrol Diesel Price Today 22 March 2026: आज 22 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं. जानें आपके शहर में आज फ्यूल महंगा हुआ या सस्ता, और देखें सभी राज्यों की लेटेस्ट पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 22 March 2026: आज 22 मार्च को देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं.  अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को देखते हुए आज कुछ शहरों में मामूली बदलाव हुए हैं, जबकि बड़े शहरों में कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. 

क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल?

मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिकी हुई है. दिल्ली और कोलकाता में भी दाम स्थिर हैं. हालांकि, बिहार के पटना में पेट्रोल 51 पैसे महंगा हुआ है, जबकि झारखंड के जमशेदपुर में इसमें 84 पैसे की बड़ी बढ़त देखी गई है. वहीं गया और भागलपुर के लोगों को आज थोड़ी राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट टेबल 22 मार्च 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
कोलकाता₹105.410.00
बेंगलुरु₹102.920.00
चेन्नई₹100.93-0.13
पटना₹105.74+0.51
रांची₹97.860.00
दिल्ली₹94.770.00
नोएडा₹94.90+0.02
गुड़गांव₹95.57+0.13
मुजफ्फरपुर₹106.07-0.12
भागलपुर₹106.03-0.18
गया₹105.94-0.34
धनबाद₹97.87-0.18
देवघर₹97.60-0.04
जमशेदपुर₹98.64+0.84

डीजल के दामों में कितनी राहत?

डीजल की बात करें तो दिल्ली में आज यह 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में डीजल 13 पैसे सस्ता हुआ है, जिससे वहां के ट्रांसपोर्टर्स को थोड़ी राहत मिलेगी. बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. जमशेदपुर में डीजल भी 83 पैसे महंगा होकर 93.38 रुपये पर पहुंच गया है. 

डीजल रेट टेबल 22 मार्च 2026:

शहरकीमत (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
कोलकाता₹92.020.00
बेंगलुरु₹90.990.00
चेन्नई₹92.48-0.13
पटना₹91.97+0.48
रांची₹92.620.00
दिल्ली₹87.670.00
नोएडा₹88.01+0.03
गुड़गांव₹88.03+0.13
मुजफ्फरपुर₹92.25-0.12
भागलपुर₹92.22-0.17
गया₹92.15-0.33
धनबाद₹92.62-0.18
देवघर₹92.29-0.05
जमशेदपुर₹93.38+0.83

क्यों बदलते हैं रोज दाम?

फ्यूल की कीमतें कई कारणों से तय होती हैं. इसमें सबसे बड़ा हाथ कच्चे तेल (Crude Oil) की वैश्विक कीमत का होता है. चूंकि भारत तेल बाहर से खरीदता है, इसलिए डॉलर की कीमत बढ़ने पर भी पेट्रोल महंगा हो जाता है. इसके अलावा केंद्र का एक्साइज टैक्स और राज्यों का VAT मिलकर इसे और महंगा बना देते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें आज 21 मार्च के पेट्रोल-डीजल के दाम

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola