पटना से गायब हुआ युवक नासिक से बरामद, 4 राज्यों की खाक छानने के बाद पटना पुलिस को मिली सफलता

Updated at : 11 May 2023 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना से गायब हुआ युवक नासिक से बरामद, 4 राज्यों की खाक छानने के बाद पटना पुलिस को मिली सफलता

पटना से गायब हुए युवक नीतीश कुमार को पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के नासिक से सकुशल बरामद कर लिया और उसे लेकर गुरुवार को पटना पहुंचेगी. इस युवक की तलाश में पटना पुलिस ने बिहार, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र की खाक छान मारी

विज्ञापन

पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके से तीन-चार दिन पहले गायब हुए युवक नीतीश कुमार को पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के नासिक से सकुशल बरामद कर लिया और उसे लेकर गुरुवार को पटना पहुंचेगी. इस युवक की तलाश में पटना पुलिस ने बिहार, यूपी, एमपी और महाराष्ट्र की खाक छान मारी और फिर अंत में नासिक से बुधवार की देर रात बरामद किया गया.

मोबाइल के लोकेशन से पुलिस ने लगाया पता

लापता हुआ युवक नीतीश मूल रूप से शेखपुरा के नेमदारगंज का रहने वाला है और वह एक परिजन का इलाज कराने के लिए पटना आया था. लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के बाद पत्रकार नगर थाने में परिजनों ने उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इस बीच पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर निकाला और जांच की, तो पता चला कि वह एक व्यक्ति से लगातार बात करता रहा है. साथ ही उसके नंबर का भी लोकेशन निकाल लिया. पुलिस को जो नंबर मिला था, वह लगातार अपना लोकेशन बदल रहा था. पत्रकार नगर थाने की पुलिस की एक विशेष टीम लगातार उसके पीछे लगी थी और अंत में नासिक से उसे सकुशल बरामद किया गया.

गुरुवार को कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा बयान

उसका अपहरण हुआ था या उसने खुद नाटक रचा था, यह जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती है. हालांकि यह बताया जा रहा है कि करोड़ों के लेन-देन के मामले में उसे उसके ही करीबियों ने उठाया था और जबरन अपने साथ ले गये थे. गुरुवार को पटना लाने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि युवक को बरामद कर लिया गया है. बयान दर्ज कराने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो सकती है.

Also Read: पटना में युवक की पिटाई कर रहे थे बदमाश, बचाने पहुंची पुलिस तो दारोगा के साथ भी मारपीट

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन