केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद की मां का निधन, पटना के अस्पताल में ली आखिरी सांस

केंद्रीय कानून मंत्री व पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) की मां का गुरूवार देर रात देहांत हो गया. कानून मंत्री की मां विमला प्रसाद ने पटना के पारस अस्पताल में आखिरी सांस ली. करीब दो महीनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझने के बाद उनका निधन हो गया.

केंद्रीय मंत्री की मां लगभग दो महीने से बीमार चल रही थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था. इस बीच उन्हें इलाज के लिए पटना लाया गया. जहां घर के अंदर ही मिनी आईसीयू बनाकर उनका इलाज किया जा रहा था. लेकिन कुछ दिनों पहले तबियत ज्यादा बिगड़ता देख उन्हें पटना के पारस अस्पताल में शिफ़्ट किया गया था. जहां उन्होंने गुरूवार को आखिरी सांस ली.
आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से पटना आवास पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया जा सकेगा. वहीं शनिवार को उनका अंत्येष्टि (अंतिम संस्कार) 11 बजे दीघा घाट पटना में सम्पन्न होगा.
उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री का पूरा परिवार मर्माहत है. भाजपा सहित अन्य दलों के कई नेताओं ने केंद्रीय मंत्री को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए