पीएमसीएच में बनेगा टेली मेडिसिन सेंटर, फोन पर होगा इलाज, राज्य भर के मरीजों को होगा फायदा

राज्य भर से मरीज फोन कर डॉक्टरों से अपनी बीमारी बतायेंगे और फोन पर ही डॉक्टर उन्हें चिकित्सीय सलाह देंगे.
पटना . पीएमसीएच में जल्द ही टेली मेडिसिन की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी. इसके लिए यहां सेटअप बनाया जा रहा है.
एक सुसज्जित स्टूडियो में बैठ कर यहां से डॉक्टर राज्य भर के मरीजों को चिकित्सीय सलाह देंगे.
राज्य भर से मरीज फोन कर डॉक्टरों से अपनी बीमारी बतायेंगे और फोन पर ही डॉक्टर उन्हें चिकित्सीय सलाह देंगे.
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से यहां टेली मेडिसिन की यह सुविधा यहां उपलब्ध करवायी जा रही है.
इसके कार्यान्वयन की जिम्मेदारी पीएमसीएच के कंधों पर रहेगी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल इसमें तीन विभागों के डॉक्टर बैठेंगे और मरीजों का टेली मेडिसिन के जरिये इलाज करेंगे.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










