ePaper

समर्थकों की निगाहें एयरपोर्ट की तरफ और दुल्हन लेकर सड़क मार्ग से पटना पहुंच गये तेजस्वी यादव?

Updated at : 13 Dec 2021 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
समर्थकों की निगाहें एयरपोर्ट की तरफ और दुल्हन लेकर सड़क मार्ग से पटना पहुंच गये तेजस्वी यादव?

लालू-राबड़ी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव अपनी नयी नवेली दुल्हन रशेल उर्फ राजश्री को लेकर रविवार देर रात पटना पहुंचने की चर्चा है. मीडिया में इस बात की चर्चा है कि तेजस्वी गुपचुप तरीके से सड़क मार्ग से ही पटना पहुंचे हैं. हालांकि परिवार के करीबियों की मानें तो सोमवार को ही दोनों आएंगे.

विज्ञापन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व बिहार की भूतपूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के छोटे बेटे तेजस्वी यादव अपनी नई नवेली दुल्हन के संग पटना पहुंच रहे हैं. मीडिया के गलियारे में इसकी चर्चा तेज है कि तेजस्वी रात में ही पहुंच चुके हैं. हालांकि इस बात की पुष्टि परिवार वालों ने नहीं की है लेकिन परिवार के करीबियों का कहना है कि तेजस्वी व उनकी पत्नी रशेल सोमवार को पटना पहुंचने वाले हैं. फ्लाइट के बदले सभी सड़क मार्ग से ही वो दिल्ली से पटना पहुंच सकते. उनसे एक दिन पहले राबड़ी देवी पटना पहुंच चुकी थीं.

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में रशेल के साथ विवाह किया और अब अपनी दुल्हन लेकर वो पटना पहुंच चुके हैं. ये खबर आज अचानक सामने आने लगी. लेकिन परिवार के करीबियों की मानें तो दो तरह के दावे भले ही चल रहे हों पर तेजस्वी अभी पटना नहीं आए हैं. रविवार देर रात तेजस्वी व रशेल के पटना पहुंचने की पुष्टि परिवार वालों ने नहीं की है केवल मीडिया में इसकी चर्चा तेज है. बताया जा रहा है कि दोनों सड़क मार्ग से भी सोमवार को आ सकते हैं. तेजस्वी की मां राबड़ी देवी शनिवार को ही फ्लाइट से पटना पहुंच चुकी थीं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी सोमवार को अपनी नयी नवेली दुल्हन रशेल उर्फ राजश्री के साथ पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर जाएंगे और दर्शन करेंगे. दोनों राजधानी के प्रसिद्ध पटन देवी मंदिर भी जा सकते हैं. हालांकि इसे लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. वहीं लालू परिवार इसी हफ्ते रिसेप्शन का भी आयोजन कर सकता है.उधर तेजस्वी के मामा साधु यादव लगातार लालू परिवार पर हमलावर हैं और मीडिया के सामने बयान दे रहे हैं. साधु यादव तेजस्वी की शादी से नाराज हैं.

Also Read: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: बिहार के 1100 मंडलों के मंदिरों और मठों में LIVE दिखाया जाएगा लोकार्पण, देखें लाइव…

बता दें कि गुरुवार को तेजस्वी का विवाह संपन्न हुआ है उसके बाद लालू परिवार दिल्ली में ही है. छोटी बहू को खरमास से पहले घर में प्रवेश कराने के लिए तेजस्वी की मां राबड़ी देवी शनिवार देर शाम दिल्ली से पटना पहुंची थीं. उधर राजद नेता व लालू परिवार के करीबी भोला यादव ने बात कही थी कि तेजस्वी व उनकी दुल्हन का पटना आगमन कार्यक्रम टाल दिया गया है. खरमास के बाद ही दोनों पटना आएंगे.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन