Amrit Bharat Express: बिहार के इस स्टेशन पर भी होगा सीतामढ़ी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज, जानिए टाइमिंग
Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Jan 2026 12:20 PM
अमृत भारत एक्सप्रेस (फोटो-एक्स)
Amrit Bharat Express: सीतामढ़ी-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज अब घोड़ासहन स्टेशन पर भी होगा. पैसेंजर्स की डिमांड पर रेलवे हेडक्वार्टर ने यह फैसला लिया है. संभावना जताई जा रही है कि अगर पैसेंजर्स की संख्या बढ़ती है तो इसे रेगुलर भी किया जाएगा.
Amrit Bharat Express: पूर्वी चंपारण जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है. जिले के घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर अब अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होगा. सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस को चलाया जा रहा है. यही ट्रेन आज से ही घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी. रेलवे हेडक्वार्टर की तरफ से लिए गए फैसले से पूर्वी चंपारण के साथ आस-पास के जिले के लोगों को भी फायदा हो सकेगा.
लोगों की डिमांड पर लिया फैसला
जानकारी के मुताबिक, पैसेंजर्स की तरफ से ही काफी लंबे समय से घोड़ासहन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के स्टॉपेज की डिमांड की जा रही थी. इसी मांग को लेकर प्रस्ताव रेलवे हेडक्वार्टर को भेजा गया था, जिस पर स्वीकृति दे दी गई. अप और डाउन दोनों लाइन में यह ट्रेन चलेगी. संभावना यह भी जताई जा रही है कि पैसेंजर्स की संख्या बढ़ने पर इसे रेगुलर किया जाएगा.
क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?
अमृत भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग की बात करें तो, गाड़ी नंबर 14047 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस रात 23:10 बजे घोड़ासहन पहुंचेगी. इसके बाद 23:12 बजे घोड़ासहन से सीतामढ़ी के लिए खुल जाएगी. फिर सुबह सीतामढ़ी से नई दिल्ली के लिए ट्रेन 8:47 बजे खुल जाएगी. नया स्टॉपेज मिलने से लोगों का नई दिल्ली से सीधा जुड़ाव हो सकेगा. इसके साथ ही सफर में भी आसानी होगी.
दूसरे राज्यों के साथ हो सकेगी बेहतर कनेक्टिविटी
बिहार में लगातार रेल कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. पैसेंजर्स की सुविधा को देखते हुए कई पहल किए जा रहे हैं. ऐसे में घोड़ाहसन रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज होने से पूर्वी चंपारण जिले के स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां के व्यापारियों को फायदा हो सकेगा कि उन्हें दिल्ली और दूसरे शहरों से कनेक्ट होना आसान हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










