Bihar Weather : दक्षिणी और पश्चिमी बिहार में अगले 24 घंटे में गर्ज के साथ बारिश होने के आसार, बढ़ेगा तापमान
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Jun 2021 7:24 AM
patna 17 june 2020- barish.
दक्षिणी और पश्चिमी बिहार में अगले 24 घंटे गर्ज के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं. आइएमडी पटना ने इसका पूर्वानुमान जारी करते हुए सतर्क किया है कि बारिश के दौरान बज्रपात की पूरी आशंका है.
पटना . दक्षिणी और पश्चिमी बिहार में अगले 24 घंटे गर्ज के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं. आइएमडी पटना ने इसका पूर्वानुमान जारी करते हुए सतर्क किया है कि बारिश के दौरान बज्रपात की पूरी आशंका है.
दरअसल दक्षिणी पश्चिमी बिहार से अभी न केवल ट्रफ रेखा गुजर रही है, बल्कि चक्रवाती संचरण का क्षेत्र भी बना हुआ है. आधिकारिक पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी कुछ दिन रह रह कर छिटपुट बारिश होती रहेगी.
प्रदेश में सामान्य से 143 फीसदी अधिक 279 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. हालांकि पूरे प्रदेश में गुरुवार से तापतान में तीन से चार डिग्री का इजाफा हुआ है. पटना सहित सभी महानगरों का तापमान सामान्य के निकट पहुंच गया है.
पटना में गुरुवार को 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. बिहार में पछिया हवा तेज होने से गर्मी और बढ़ सकती है. इधर गुरुवार को प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक स्थानों में दो से पांच सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गयी है. हालांकि गुरुवार को प्रदेश में औसतन केवल पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










