Live Updates

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पटना यूनिवर्सिटी (PU Student Union Election) में छात्र संघ चुनाव को लेकर जनसंपर्क तेज हो गया है. सभी प्रमुख संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को सेंट्रल पैनल के पदों पर उतारा है. इस बीच चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है. वोटरों को लुभाने के लिए कहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को पार्टी दी जा रही है तो कही जोर से जनसंपर्क अभियान चल रहा है. छात्र संघ चुनाव से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ…

विज्ञापन

जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू के समर्थित अध्यक्ष पद उम्मीदवार आनंद मोहन की गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. जीडीएस छात्रावास के पास उम्मीदवार पर यह जानलेवा हमला किया गया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है.

छात्र जदयू समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में छात्र जदयू समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं युवा जदयू प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. प्रचार अभियान की शुरुआत पटना विश्वविद्यालय के मगध महिला कॉलेज से हुई एवं बीएन कॉलेज, दरभंगा हाउस, पटना कॉलेज होते हुए पटना साइंस कॉलेज में समाप्त हुई.

निर्दलीय उम्मीदवार मानसी झा 

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

निर्दलीय उम्मीदवार मानसी झा ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय में नामांकन के साथ ही छात्र-छात्राओं का संघर्ष शुरू हो जाता है. यहां प्लेसमेंट सेल ऐक्टिव नहीं होने से काफी परेशानी होती है.

एबीवीपी अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रगति राज

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

एबीवीपी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रगति राज ने ने बताया कि उन्होंने स्पोर्ट्स सेक्रेटरी रहते हुए क्या काम किए. उन्होंने कहा कि अब स्पोर्ट्स रूम में खेल सामग्री की कमी नहीं है.

प्रभात खबर छात्र संवाद के लिए उमड़ी छात्राओं की भीड़ 

PU Student Union Election Live: जदयू समर्थित उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, मौके पर पहुंची पुलिस

छात्र संघ के पास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की शक्ति नहीं 

एनएसयूआइ से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शाश्वत शेखर ने कहा कि कोई छात्र संगठन कहता है कि पीयू को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दूंगा तू झूठ बोलता है, क्योंकि छात्र संघ को इतनी शक्तियां नहीं है. विश्वविद्यालय प्रबंधन के हस्तक्षेप से ही यह संभव हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola