Chhath Geet : पवन सिंह और सोनू निगम का छठ गीत 'व्रत छठी माई के' एक बार फिर से इंटरनेट पर मचा रहा धूम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2022 3:24 PM

विज्ञापन

छठ पूजा पर पवन सिंह और सोनू निगम का छठ गीत एक बार फिर से इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. पवन सिंह द्वारा यूट्यूब पर अपलोड करने के 24 घंटे के अंडर ही इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है.

विज्ञापन

बिहार में 28 अक्टूबर को नहाय खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है. चार दिवसीय छठ पूजा में नहाय खाय, खरना, अस्ताचलगामी अर्घ्य और उषा अर्घ्य का विशेष महत्व होता है. छठ पूजा को लेकर इंटरनेट पर छठ गीतों की धूम मचने लगी है. भोजपुरी के कई मशहूर सिंगर कई नए गीत लेकर आ रहें हैं. जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इसी क्रम में एक और नया छठ गीत इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. यह गीत सोनू निगम ने पवन सिंह और खुशबू जैन के साथ मिलकर गाया है.

सोनू निगम और पवन सिंह ने एक साथ गाय छठ गीत

आस्था के महापर्व छठ को लेकर 2021 में सोनू निगम और पवन सिंह द्वारा गाया गया गीत ‘व्रत छठी माई के’ एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गीत को पवन सिंह ने एक बार फिर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. पवन सिंह के चैनल पर इस वीडियो के एक दी में 3 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और 45 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यह गीत जय छठी मईआ म्यूजिक एलबम का है.

सोनू निगम का पहला छठ गीत

सोनू निगम द्वारा गाया गया ये गीत उनका पहला छठ गीत है. इस गीत में सोनू निगम और पवन सिंह की आवाज खुशबू जैन के साथ बेहद ही दिलकश लग रही है. हर्षिका पूनाचा पर फ‍िल्‍माया गया गीत ‘व्रत छठी माई के’ बोल अरुण बिहारी ने लिखें है. इस गीत का संगीत छोटे बाबा ने दिया है और इस वीडियो का निर्देशन भी उन्होंने ने ही किया है. इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. छठ में यह वीडियो एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन