ePaper

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव : ABVP को मात देने के लिए तैयार हो सकता है महागठबंधन

Updated at : 27 Oct 2022 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव : ABVP को मात देने के लिए तैयार हो सकता है महागठबंधन

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में महागठबंधन बनाने के लिए सभी छात्र संगठन छठ के बाद इस पर बात करेंगे. विभिन्न छात्र संगठनों ने कहा कि छठ को लेकर परेशानी ज्यादा है. संगठन के सभी पदाधिकारी अभी पटना में मौजूद नहीं हैं.

विज्ञापन

अनुराग प्रधान

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में वाम दाल अपनी ताकत बढ़ाने के लिए कई छात्र संगठनों के साथ मिल कर महागठबंधन बनाने की तैयारी में है. पीयू में एआइएसएफ, आइसा, छात्र राजद, छात्र जनअधिकार पार्टी, एनएसयूआइ एक मंच पर आ सकती है. इसका मुख्य मकसद एबीवीपी को मात देना है. हालांकि छात्र जदयू अकेली ही चुनाव लड़ेगी. वहीं, महागठबंधन बनाने के लिए सभी छात्र संगठन छठ के बाद इस पर बात करेंगे. विभिन्न छात्र संगठनों ने कहा कि छठ को लेकर परेशानी ज्यादा है. संगठन के सभी पदाधिकारी अभी पटना में मौजूद नहीं हैं. छठ के बाद अलग-अलग संगठन मिल बैठ कर बात करेंगे. इस पर अलग-अलग छात्र सगंठन एक वार्ता कमेटी का गठन करेगा.

संघर्षशील छात्र संगठनों की एक साथ आने की अपील

पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर विभिन्न छात्र संगठनों ने चुनाव अभियान के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. चुनाव को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनायी जा रही है. छात्र संगठनों को गोलबंद कर संघर्षकारी छात्र बनाने एवं फिरकापरस्त ताकतों को हराने का आह्वान किया है. इसके लिए खास कर वाम दल के छात्र संगठन विभिन्न संघर्षशील छात्र संगठनों को एक साथ आने की अपील करेंगे.

Also Read: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ: वोटरों को लुभाने के लिए सोशल मीडिया बना प्रमुख औजार, 19 नवंबर को होगा मतदान

छात्र संगठन उम्मीदवारों का जान रहें उम्र

छात्र संघ चुनाव 19 नवंबर को है. चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की तलाश जारी है. सभी छात्र संगठन सबसे पहले संभावित प्रत्याशियों का उम्र जानने के लिए उत्सुक हैं. क्योंकि ग्रेजुएशन में पढ़ाई करने वाले भी छात्र संघ चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन चुनाव लड़ने के लिए उनकी उम्र 22 वर्ष से अधिक नहीं रहनी चाहिए. पीजी में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को चुनाव लड़ने के लिए 25 वर्ष, एलएलबी के स्टूडेंट्स के लिए 25 वर्ष, एलएलएम कर रहे स्टूडेंट्स के लिए 27 वर्ष और रिसर्च स्टूडेंट्स(पीएचडी) के लिए 28 साल उम्र निर्धारित है. इससे अधिक उम्र वाले चुनाव नहीं लड़ सकते हैं. इसके साथ ही किसी भी एक पेपर में फेल स्टूडेंट भी उम्मीदवार नहीं बन सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन