Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पहुंची दरभंगा, विकास योजनाओं का ले रहे जायजा

Updated:
विज्ञापन
Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पहुंची दरभंगा, विकास योजनाओं का ले रहे जायजा

Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज दरभंगा पहुंची है. समाधान यात्रा में सीएम नीतीश कुमार लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. इसके बाद समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे रहे है.

विज्ञापन

Samadhan Yatra: सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा आज दरभंगा पहुंची है. सीएम नीतीश कुमार भट्टपुरा महादलित बस्ती में पहुंचकर विकास योजनाओं का जायजा ले रहे हैं. सीएम नीतीश दरभंगा में तारामंडल का लोकार्पण करेंगे. यात्रा के दौरान सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है. वरीय अधिकारी लगातार तारामंडल, फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट, नेहरू स्टेडियम परिसर स्थित नवनिर्मित प्रक्षागृह, हेलीपैड के अलावा मनीगाछी एवं हायाघाट प्रखंड के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित परिभ्रमण करते रहे.

सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं

सीएम की समाधान यात्रा में लोगों की भीड़ जुटी है. बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे हुए है. सीएम नीतीश कुमार लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं. महिलाओं से समस्याएं पूछकर समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहे है. सीएम नीतीश कुमार से मिलकर महिलाएं काफी उत्साहित दिख रही है. इस दौरान सुरक्षा को लेकर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गयी है. वहीं समाहरणालय, नवनिर्मित प्रक्षगृह, परिसदन, तारामंडल आदि आकर्षक तरीके से सजाये गये हैं.

Also Read: National Youth Day 2023: हर चुनौती से लड़ने की सीख देते हैं स्वामीजी के विचार, जानें सफलता के चार मंत्र
होर्डिंग व तोरण द्वार से पटा दरभंगा शहर

सीएम नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे है. उनके स्वागत के लिए दरभंगा शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जदयू मंत्री, विधायक, जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कार्यकर्ता सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में शामिल है. निर्धारित रूट के अलावा भीड़भाड़ वाले इलाके, चौक-चौराहे को बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, तोरण द्वारा आदि से पाट दिया गया है. सड़क किनारे अतिक्रमण कर संचालित हो रही अस्थायी दुकानों वा झुग्गी-झोपड़ी को हटा दिया गया है. जिसके कारण निर्धारित रूट की सड़क काफी चौड़ी नजर आने लगी है.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन