बाजारों में नियमित साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराएं : सीएम

Published at :17 May 2020 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
बाजारों में नियमित साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराएं : सीएम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र विशेषकर बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हाट बाजारों में नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराएं. इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोरोना की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों और एइएस-जेइ से बचाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्र विशेषकर बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी हाट बाजारों में नियमित साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराएं. इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोरोना की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों और एइएस-जेइ से बचाव को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री ने खासतौर से कहा कि सामान्य मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधा और बेहतर की जाये.

सभी निजी अस्पताल व क्लिनिक या नर्सिंग होम का संचालन सुचारु रूप से हो, ताकि सामान्य मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्कूल-कॉलेजों के बंद होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित न हो. इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से चलाये जा रहे ऑनलाइन क्लासेज की मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाये. इस संबंध में फीडबैक प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के हित में निर्णय लें. मुख्यमंत्री ने कहा कि एइएस और जेइ को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाये. एइएस से बचाव को लेकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाते रहें. जेइ के टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जाये.

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एइएस पीड़ित मुजफ्फरपुर जिले के पांच प्रखंडों में सामाजिक-आर्थिक सर्वे के आधार पर जो कार्य किये गये थे, उन्हें एइएस प्रभावित सभी प्रखंडों में क्रियान्वित किया जाना चाहिए. लौट रहे प्रवासियों को घर तक पहुंचाएंमुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि बाहर से आने वाले लोगों को छिप कर, पैदल या मालवाहक वाहनों से आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोग सड़क, रेल ट्रैक और ट्रकों के जरिये आ‍वाजाही न करें. ऐसे लोगों को स्थानीय थाने, प्रखंड की मदद से उनके गंतव्य तक पहुंचाएं. मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि बड़ी संख्या में आ रहे प्रवासी मजदूरों को देखते हुए पंचायत व ग्राम स्तरीय क्वारेंटिन केंद्रों की व्यवस्था सुदृढ़ करें.

क्वारेंटिन केंद्रों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ तैयार रखें. इसकी मॉनीटरिंग के लिए वहां के शिक्षक, किसान सलाहकार, चौकीदार, पंच या वार्ड सदस्यों का सहयोग लें. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है. हमलोग सभी के हित में सोचते हैं और एक-एक व्यक्ति की चिंता करते हैं. लोग घबराएं नहीं, संयम रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. सीएम ने कहा कि मॉनसून का समय नजदीक आ रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को समय पर पूरा कराया जाये. इसकी सघन मॉनीटरिंग भी की जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन