लालू यादव ने गले लगाकर किया राहुल गांधी का स्वागत, अपने हाथों से बनाकर खिलाया बिहारी मटन, देखें तस्वीरें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
लालू यादव ने गले लगाकर किया राहुल गांधी का स्वागत, अपने हाथों से बनाकर खिलाया बिहारी मटन, देखें तस्वीरें

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद देर शाम राहुल गांधी राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने पहुंचे हैं. यह मुलाकात मीसा भारती के दिल्ली स्थित पंडारा पार्क आवास पर हुई है.

विज्ञापन
undefined

राजद और कांग्रेस की नजदीकियां बढ़ने लगी हैं. यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट का अपने पक्ष में फैसला आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार की देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने सांसद मीसा भारती के आवास पर पहुंचे.

undefined

राहुल गांधी के मीसा भारती के आवास पर पहुंचने पर लालू प्रसाद ने राहुल गांधी को गले लगाया. प्रसन्न मुद्रा में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई.

undefined

मीसा भारती के आवास पर राहुल गांधी करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रहे. इस दौरान राजनीतिक बातों के अलावा लालू प्रसाद ने अपने अंदाज में राहुल गांधी को मटन बनाना सिखाया और खिलाया भी.

undefined

राजद के सियासी जानकारों का कहना है कि अगस्त के अंतिम हफ्ते में होने वाली आइएनडीआइए की बैठक के संदर्भ में चर्चा हुई है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच लोकसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई है. राहुल गांधी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र के खिलाफ विपक्ष और हमलावर हो सकता है.

undefined

इस मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती, राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणु गोपाल और बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे. लालू प्रसाद और राहुल गांधी के बीच बातचीत के मुद्दे क्या रहे? इस संदर्भ में जानकारी अभी तक साझा नहीं की गयी है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन