ePaper

Indian Railways News: आज से शुरू होगी किसान रेल सेवा, जानिए बिहार सहित सभी राज्यों के किसान कैसे उठाएंगे फायदा

Updated at : 07 Aug 2020 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News: आज से शुरू होगी किसान रेल सेवा, जानिए बिहार सहित सभी राज्यों के किसान कैसे उठाएंगे फायदा

Indian Railways News : देश में एक छोर से दूसरे छोर तक ताजा सब्जी, फल, फूल और मछली पहुंचाने के लिए शुक्रवार से स्पेशल किसान ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है.

विज्ञापन

Indian Railways News, पटना : देश में एक छोर से दूसरे छोर तक ताजा सब्जी, फल, फूल और मछली पहुंचाने के लिए शुक्रवार से स्पेशल किसान ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है. किसान अब अपने उत्पाद सब्जी, फल व अन्य खाद्य सामग्री ट्रेन से दूसरी जगह भेज सकेंगे. फल और सब्जियों के मालवहन के लिए भारतीय रेल आज से अपनी पहली ‘किसान रेल’ सेवा शुरू करने जा रही है. रेलवे के अनुसार पहली रेलगाड़ी महाराष्ट्र के देवलाली से बिहार के दानापुर के बीच चलेगी.

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल फरवरी में पेश बजट में जल्दी खराब होने वाले फल एवं सब्जियों जैसे उत्पादों के मालवहन के लिए ‘किसान रेल’ चलाने की घोषणा की थी. इस सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) योजना के तहत शीत भंडारण के साथ किसान उपज के परिवहन की व्यवस्था होगी. गौरतलब है कि रेलवे ने देवलाली (नासिक रोड) से दानापुर के बीच पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. सप्ताह में एक दिन चलने वाली यह ट्रेन देवलाली (नासिक रोड) से शुक्रवार व दानापुर से रविवार नौ अगस्त से चलेगी.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 00107 देवलाली दानापुर पार्सल एक्सप्रेस सात से 28 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को 11 बजे देवलाली से खुलकर अगले दिन 18: 45 बजे दानापुर पहुंचेगी. वापसी में 00108 दानापुर देवलाली पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन नौ अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को दानापुर से दोपहर 12 बजे देवलाली के लिए प्रस्थान करेगी. अगले दिन 19:45 बजे देवलाली पहुंचेगी.

इस स्पेशल ट्रेन के जरिये किसान अपनी सब्जियां फल व अन्य खाद्य सामग्रियों की बुकिंग करा सकेंगे. देवलाली व दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन व बक्सर स्टेशन के बीच रुकेगी. किसी भी यात्री को इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा की अनुमति नहीं होगी. पूरी यात्रा के दौरान इसमें रेल सुरक्षा बल के जवान तैनात होंगे. इस स्पेशल ट्रेन में 10 पार्सल वैन व एक लगेज ब्रेक वैन होगा.

Posted By : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन