Bihar News: पूर्व विधायक व आइएएस अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप, तेज प्रताप से मिलने पहुंची पीड़िता

Bihar News महिला का कहना है कि उसने 12 मई 2020 को बिहार सरकार को पत्र भेजकर दोनों आरोपितों की शिकायत की. पत्र की रिसीविंग भी है. लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है.
पटना. पूर्व विधायक व एक अधिकारी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. उसके अनुसार उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और कई बार जबरदस्ती संबंध बनाये गये. इससे वह गर्भवती हुई और उसे बच्चा भी हो गया है.
गुरुवार को पीड़ित महिला अपनी गुहार लेकर राजद विधायक तेजप्रताप यादव के पास पहुंची है. महिला का कहना है कि पटना पुलिस को उसने आवेदन पत्र लिखा, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ. अब महिला ने दानापुर कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है. महिला के अनुसार, मामला 2016 का है. आइएएस व पूर्व विधायक ने पुणे में भी दुष्कर्म किया है.
महिला का कहना है कि उसने 12 मई 2020 को बिहार सरकार को पत्र भेजकर दोनों आरोपितों की शिकायत की. पत्र की रिसीविंग भी है. इस मामले में जब रूपसपुर थाने में बात की गयी, तो बताया गया कि ऐसा कोई मामला थाने में न आया है और न ही मुकदमा दर्ज हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




