ePaper

भागलपुर में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की बगीचे में हत्या, मासूम के सामने वारदात को दिया अंजाम

Updated at : 26 Jun 2022 1:06 PM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की बगीचे में हत्या, मासूम के सामने वारदात को दिया अंजाम

भागलपुर में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की बगीचे में हत्या कर दी गयी है. हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के कुर्बन रोड के पास अपराधियों ने एक फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय की निर्मम हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद सभी अपराधी फरार हो गये. अपराधियों ने युवक को रविवार की सुबह आम के बगीचे में बुलाया. इसके बाद युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद अपराधी घटनास्थल से भाग निकले. परिजनों ने बताया कि अलीगंज गंगटी निवासी अजीत यादव फ्लिपकार्ट का डिलीवरी बॉय है. रविवार की सुबह अजीत घंटाघर स्थित फ्लिपकार्ट ऑफिस से डिलीवरी का माल लेकर सुबह साढ़े आठ बजे घर आया था.

पुलिस ने शुरू की जांच

घर आने के बाद अजीत ने समान उतार कर घर में रख रहा था, इसी दौरान उसके दो साल के बेटे ने बाइक पर घूमने की जिद की. जिसे लेकर वह घर से निकल गया. उसके कुछ देर बाद ही परिजनों को जानकारी मिली की दिलीप मंडल के आम बगीचे में अजीत का गला रेता शव पड़ा हुआ है. और उसका बेटा बगीचे में ही है. मृतक की मां ने घर का विवाद और छोटे बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई है.

Also Read: बेगूसराय में श्रीकृष्ण सेतु पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो गंभीर
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की हत्या के मामले में पुलिस को फूल कारोबारी दयानंद मंडल की तलाश है. पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद रहने के सबूत मिले हैं. पुलिस ने घटना के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

2 साल के मासूम के सामने पिता की निर्मम हत्या

अपराधियों ने मृतक के 2 साल उम्र के मासूम पुत्र के सामने ही उसके पिता की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी. पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. हत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन