Bihar News : पटना में सेना के रिटायर जवान के घर लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

Updated at : 08 Nov 2022 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News : पटना में सेना के रिटायर जवान के घर लगी आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

पटना के फुलवारी शरीफ़ स्थित जहाजी कोठी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. इस आग लगने की घटना में घर के मालिक को लाखों का नुकसान हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

पटना से सटे फुलवारी शरीफ के इसापुर में मंगलवार की दोपहर बिजली के शॉट सर्किट होने से जहाजी कोठी में आग लग गई. आग ने कुछ ही देर में घर को अपने कब्जे में कर लिया और देखते देखते आग की लपेटें तेज हो गई. इस अगलगी के कारण मौके पर काफी देर तक अफरा- तफरी का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अग्निशामक वाहन पहुंची और फिर अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया मगर तब तक आग ने जहाजी कोठी को भारी नुकसान पहुंचा दिया था. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

रिटायर सेना के जवान के घर लगी आग

फुलवारी शरीफ़ स्थित जहाजी कोठी के मालिक स्वर्गीय क्यूम सेवानिवृत सेना (एयरफोर्स) के जवान थे. घटना के संदर्भ में आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया था. इस विकराल आग ने कुछ ही छन में पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी फेंककर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब वह इस काम में सफल नहीं हो सके तो अग्निशमन दस्ते को बुलाया गया.

Also Read: Bihar News : अररिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसे चार बच्चे, एक की मौत

5 लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट होने का अनुमान

घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. लेकिन आग पर काबू पाने से पहले घर में रखे गए लगभग 5 लाख से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए. घटना के संदर्भ में फुलवारी शरीफ थाना के प्रभारी ने बताया कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है. पीड़ित परिवार ने अभी तक यह लिखित रूप में नहीं दिया है कि आग लगने की इस घटना में उनका कितने का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन