ePaper

दरभंगा की 'झा जी अचार' फेम ननद-भाभी ने किया कमाल, जीता शार्क टैंक सीजन-2 का खिताब

Updated at : 05 Jan 2023 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा की 'झा जी अचार' फेम ननद-भाभी ने किया कमाल, जीता शार्क टैंक सीजन-2 का खिताब

बिहार के मिथिलांचल इलाके का नाम आते ही वहां की सुंदर मधुबनी पेंटिंग ही दिमाग में आती है. लेकिन इसके अलावा यहां बनने वाला अचार भी कम स्वादिष्ट नहीं है.

विज्ञापन

बिहार के मिथिलांचल इलाके का नाम आते ही वहां की अचार आपको जरूर याद आती होगी. सरसों के तेल के साथ, गर्मियों में आम का अचार तो सर्दियों में निम्बू और मिर्च का अचार यहां खूब लोकप्रिय है. दरभंगा की रहने वाली ननद-भाभी की जोड़ी ने शार्क टैंक के सीजन 2 में कमाल कर दिया है. जिस तरह ननद और भाभी का रिश्ता बहुत ही प्यारा और खुबसूरत होता है. उसी तरह ‘झा जी अचार’ का स्वाद भी चखने लायक होता है. दरभंगा की रहने वाली कल्पना (52 साल) और उमा झा (51 साल) के अचार को शार्क टैंक के सीजन टू में इन्वेस्टमेंट मिला है.

ननद-भाभी की जोड़ी ने किया कमाल

बिहार के दरभंगा शहर की 52 वर्षीया कल्पना और 51 वर्षीया उमा झा ने ‘झाजी’ नाम से ऑनलाइन अचार बिजनेस की शुरुआत की है. आज वह हर दिन 250 ग्राम के 50 जार के ऑर्डर्स तैयार करके देशभर में भेज रही हैं. इसके लिए उन्होंने 10 लोगों को काम पर भी रखा है. कल्पना और उमा झा रिश्ते में ननद और भाभी लगती हैं. पहले ननद और भाभी ने मिलकर 10 तरह के अचार के साथ काम की शुरुआत की थी और आज उनके पास 15 तरह के अचार हैं.

Also Read: बांका के मंदार में पूजा कर जनसभा करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, शाम 4 बजे से यात्रा होगी शुरू, देखें तस्वीरें
पहले सीजन में भी पहुंची थीं दोनों

टीवी रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के सीजन-2 की शुरुआत हो चुकी है. दरभंगा के ननद-भाभी की जोड़ी पहले सीजन में भी गई थी. इस शो में झा जी के अचार के लिए उस दौरान उन्होंने 10 परसेंट की हिस्सेदारी के बदले 50 लाख की मांग की थी. उस वक्त तमाम शार्क ने उन्हें इतने पैसे देने में अपनी असमर्थता जाहिर की. अब दूसरे सीजन में लोकप्रियता मिली है. सीजन 2 के पहले एपीसोड के पहले सीन में ही दरभंगा के खूबसूरती के साथ ननद-भाभी की जोड़ी कल्पना झा और उमा झा को अपनी टीम के साथ अचार बनाते हुए दिखाया गया है. ननद भाभी यह कहती हैं कि उस समय शो में पैसा नहीं मिला, लेकिन इसके बाद हमारे अचार की मांग इतनी बढ़ी कि जितने अचार तीन माह में नहीं बिके उससे ज्यादा सिर्फ एक रात में बिक गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन