ePaper

बिहार में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, पटना में मिले सात नये मरीज, एक भर्ती

Updated at : 11 Sep 2021 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, पटना में मिले सात नये मरीज, एक भर्ती

पटना जिले में कोरोना का ग्राफ कम है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह से थमा नहीं है. रोजाना एक से पांच के बीच मरीज मिल रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना जिले में सात नये कोरोना के मरीज पाये गये हैं.

विज्ञापन

पटना. पटना जिले में कोरोना का ग्राफ कम है, लेकिन संक्रमण पूरी तरह से थमा नहीं है. रोजाना एक से पांच के बीच मरीज मिल रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को पटना जिले में सात नये कोरोना के मरीज पाये गये हैं.

इनमें पांच शहर व बाकी दो ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या में इजाफा हुआ है. 17 से बढ़कर अब 21 मरीज जिले में एक्टिव हो गये हैं. इसी तरह 24 घंटे के अंदर शहर के पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक कोरोना का मरीज भर्ती हुआ है.

सांस लेने में परेशानी के बाद मरीज को भर्ती किया गया. राज्य में शुक्रवार को छह जिलों में 12 कोरोना के नये संक्रमित पाये गये हैं. इनमें सर्वाधिक सात नये कोरोना संक्रमित पटना जिले में पाये गये हैं. इसके अलावा कटिहार जिले में एक, खगड़िया जिले में एक, मधुबनी जिले में एक, पूर्णिया जिले में एक और समस्तीपुर जिले में एक नये संक्रमित शामिल हैं.

पटना में 24 हजार 977 लोगों को दी गयी वैक्सीन

पटना जिले में शुक्रवार को 24 हजार 977 लोगों को वैक्सीन दी गयी. इसमें पहला डोज लेने वाले लोगों की संख्या चार हजार 583 है. जबकि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 20 हजार 287 है. खास बात यह है कि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इधर, शनिवार को जिले के सभी केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन