ePaper
Live Updates

BSEB/Bihar Board 12th Admit Card 2021 : इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड ने किया जारी, स्टूडेंटस ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 16 Jan 2021 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
BSEB/Bihar Board 12th Admit Card 2021 : इंटरमीडिएट परीक्षा का एडमिट कार्ड बिहार बोर्ड ने किया जारी, स्टूडेंटस ऐसे करें डाउनलोड

BSEB Bihar Board class 12 intermediate Admit Card 2021 LIVE Update : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने लंबे इंतजार के बाद आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के लिखित विषयों की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.. बोर्ड एडमिट कार्ड बीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया है. वहीं बोर्ड ने बताया कि इस साल सेंटअप परीक्षा में फेल या अनुपस्थिति स्टूडेंट्स को नहीं दिया जायेगा एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा. सेंटअप परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के लिए ही एडमिट कार्ड मान्य होगा. सेंटअप परीक्षा में फेल व अनुपस्थित स्टूडेंट्स सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

एडमिट कार्ड हुआ जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने लंबे इंतजार के बाद आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के लिखित विषयों की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.. बोर्ड एडमिट कार्ड बीएसईबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया है.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

2 फरवरी को गणित की परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 2 फरवरी को इंटरमीडिएट साइंस के स्टूडेंट्स के लिए गणित की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जबकि 5 फरवरी को जीवविज्ञान का परीक्षा है.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

पहले दिन होगा इन विषयों का एग्जाम

बिहार बोर्ड की ओर से इंटर परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. बोर्ड ने बताया कि इस साल पहले दिन के पहली पाली में फिजिक्स की परीक्षा ली जाएगी. जबकि दूसरी पाली में राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा होगी.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

बिहार बोर्ड ने बताया

बिहार बोर्ड ने बताया है कि इंटरमीडिएट परीक्षार्थिओं के लिए सेंटअप की परीक्षा अप्रैल/मई में आयोजित किया जाएगा. वहीं इसका रिजल्ट जून में बोर्ड रिजल्ट के साथ ही प्रकाशित किया जाएगा. बोर्ड ने आगे कहा कि इस फैसले के बाद परीक्षार्थिओं का नुकसान नहीं होगा.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

बोर्ड ने इन छात्रों को दिया राहत

बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा के शामिल होने वाले उन छात्रों को राहत प्रदान किया है, जिनके स्कूलों में सेंटअप की परीक्षा आयोजित किया गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधकों की लापारवाही से रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

दो पाली में होगा एग्जाम

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक राज्य में इंटर की परीक्षा दो शिफ्ट में लिया जाएगा. इस दौराध छात्रों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

1 फरवरी से है बिहार बोर्ड की परीक्षा

बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया गया है. राज्य में 1 फरवरी से एग्जाम आयोजित किया जाएगा. वहीं 13 फरवरी तक एग्जाम खत्म होगा. बिहार में पहले 2 फरवरी से एग्जाम होने की बात कही जा रही थी.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

बिहार बोर्ड का सर्वर डाउन

एडमिट कार्ड जारी होने के ऐलान के बाद से ही बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट का सर्वर डाउन पड़ा हुआ है. माना जा रहा है कि सर्वर एडमिट कार्ड जारी होने तक खराब ही रहेगा.

4:40 PM. 16 Jan 214:40 PM. 16 Jan

इन छात्रों का एडमिट कार्ड नहीं होगा जारी

Bihar Board ने बताया कि इस साल सेंटअप परीक्षा में फेल या अनुपस्थिति स्टूडेंट्स को नहीं दिया जायेगा एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा. सेंटअप परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों के लिए ही एडमिट कार्ड मान्य होगा. सेंटअप परीक्षा में फेल व अनुपस्थित स्टूडेंट्स सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे.

1:51 PM. 16 Jan 211:51 PM. 16 Jan

नंबर जारी

हेल्पलाइन नंबर जारी- ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की असुविधा होने पर समिति के हेल्पलाइन नंबर 0612-2230039 एवं 2235161 पर कॉल कर सकते हैं. छात्र यहां पर एडमिट कार्ड से जुड़ी हर समस्या के लिए फोन खर सकते हैं.

1:51 PM. 16 Jan 211:51 PM. 16 Jan

31 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा कार्ड

एडमिट कार्ड 31 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा. इसी एडमिट कार्ड के आधार पर स्टूडेंट्स एक फरवरी से शुरू हो रही इंटर वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे. इंटर की वार्षिक परीक्षा 13 फरवरी तक आयोजित होगी. शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने संस्थान के परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये यूजर आइडी एवं पासवर्ड के माध्यम से वेबसाइट से डाउनलोड कर हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ परीक्षार्थी को प्राप्त करायेंगे. साथ ही सभी स्टूडेंट्स अपने शिक्षण संस्थान के प्रधान से संपर्क कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लेंगे.

1:51 PM. 16 Jan 211:51 PM. 16 Jan

बोर्ड ने किया एलान

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के लिखित विषयों की परीक्षा का एडमिट कार्ड शनिवार को जारी कर देगा. इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एडमिट कार्ड समिति की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर 16 जनवरी को जारी कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola