Bihar Weather: अगले चार दिन पूरे बिहार में भारी बारिश और ठनके के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 05 Jul 2021 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: अगले चार दिन पूरे बिहार में भारी बारिश और ठनके के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

19 June Beli road barish

बिहार में अगले चार दिन तक बारिश और वज्रपात के आसार बन गये हैं. इस मौसमी दशा में पूरा बिहार प्रभावित होगा. आइएमडी, पटना के मुताबिक बिहार दो ट्रफलाइन गुजर रही हैं. इस वजह से दो से तीन दिनों से बारिश में आयी कमी के बाद एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है. उत्तर और दक्षिण बिहार में मध्यम से भारी बारिश व मध्य बिहार में मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त ठनका गिरने की आशंका है. इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

विज्ञापन

बिहार में अगले चार दिन तक बारिश और वज्रपात के आसार बन गये हैं. इस मौसमी दशा में पूरा बिहार प्रभावित होगा. आइएमडी, पटना के मुताबिक बिहार दो ट्रफलाइन गुजर रही हैं. इस वजह से दो से तीन दिनों से बारिश में आयी कमी के बाद एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

उत्तर और दक्षिण बिहार में मध्यम से भारी बारिश व मध्य बिहार में मध्यम बारिश के साथ जबरदस्त ठनका गिरने की आशंका है. इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिहार से गुजर रही ट्रफलाइन राजस्थान से शुरू होकर पश्चिमी बंगाल तक पहुंच रही है. वहीं दूसरी ट्रफलाइन उत्तर-पूर्व बिहार से शुरू होकर झारखंड होते हुए सीधे पश्चिमी बंगाल पहुंच रही है. इस तरह बिहार के लिए अगले कुछ दिन मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होंगे.

Also Read: 25वां स्थापना दिवस: लंबे अरसे बाद आज फिर गूंजेगी लालू यादव की आवाज, राजद मनाएगी रजत जयंती समारोह

बिहार में अब तक 422 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 100 फीसदी अधिक है. इधर रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई. हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में रविवार को औसतन कम बारिश दर्ज की गयी है. देखा गया है कि पिछले तीन दिनों से मध्य-दक्षिण बिहार में सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन