ePaper

बिहार चुनाव 2020 : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से रवि किशन, शाहनवाज और राजीव प्रताप का नाम गायब, दो महिलाओं को मिली जगह

Updated at : 11 Oct 2020 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020 : भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से रवि किशन, शाहनवाज और राजीव प्रताप का नाम गायब, दो महिलाओं को मिली जगह

BJP Star Caimpaigner List For Bihar Election 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सामने आने लगी है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. 2015 की तुलना में इस बार के बिहार चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी सूची कुछ बदलाव देखने को मिला है. खास बात यह है कि भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी का नाम शामिल नहीं किया है.

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी बड़ी जीत दर्ज करने को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची सामने आने लगी है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. 2015 की तुलना में इस बार के बिहार चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी सूची कुछ बदलाव देखने को मिला है. खास बात यह है कि भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूडी का नाम शामिल नहीं किया है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिली है. जबकि, दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता मनोज तिवारी को भी इस सूची में रखा गया है, लेकिन गोरखपुर से सांसद एवं भोजपुरी सिने स्टार रवि किशन और अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है.

स्टार प्रचारकों की सूची में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का नाम शामिल है. इसके साथ ही भाजपा की सूची में दो महिलाओं स्मृति ईरानी और बिहार की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह का नाम भी शामिल है.

भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची

1- नरेंद्र मोदी
2- जेपी नड्डा
3- राजनाथ सिंह
4- अमित शाह
5- संजय जायसवाल
6- सुशील मोदी
7- भूपेंद्र यादव
8- देवेंद्र फड़नवीस
9- राधा मोहन सिंह
10- रविशंकर प्रसाद
11- गिरिराज सिंह
12- स्मृति ईरानी
13- अश्विनी कुमार चौबे
14- नित्यानंद राय
15- आरके सिंह
16- धर्मेंद्र प्रधान
17- योगी आदित्य नाथ
18- रघुवर दास
19- मनोज तिवारी
20- बाबूलाल मरांडी
21- नन्द किशोर यादव
22- मंगल पांडेय
23- राम कृपाल यादव
24- सुशील सिंह
25- छेदी पासवान
26 . संजय पासवान
27 – जनक चमार
28- सम्राट चौधरी
29- विवेक ठाकुर
30- निवेदिता सिंह

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन