ePaper

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : राजद में अब तक 17 विधायक हुए बेटिकट, पांच की बदली गयी सीट, देखें पूरी सूची

Updated at : 13 Oct 2020 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : राजद में अब तक 17 विधायक हुए बेटिकट, पांच की बदली गयी सीट, देखें पूरी सूची

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, RJD Candidate List: पांच सिटिंग विधायकों की सीटें बदली गयीं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को महुआ के बदले हसनपुर में उतारा गया है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, RJD Candidate List: राजद ने अब तक अपने 17 सीटिंग विधायकों को इस बार टिकट नहीं दिया है. इनमें छह उन विधायकों के टिकट कटे हैं, जिनकी सीटें महागठबंधन में वाम दलों को दे दी गयी हैं. शेष 11 विधायकों को पार्टी ने सीट जिताऊ न मानते हुए उनकी जगह दूसरे प्रत्याशियों को उतारा है. हालांकि, इनमें दो टिकट सीटिंग विधायकों के परिजनों को भी दिये गये हैं.

Also Read: Bihar Chunav 2020, Live News Updates: JDU के ‘निश्चय संवाद’ में CM नीतीश बोले- कुछ लोगों को सेवा नहीं सिर्फ मेवा से मतलब

सूत्रों के मुताबिक राजद के इन सीटिंग विधायकों ने अपनी पीड़ा पार्टी आलाकमान तक पहुंचायी है. पार्टी आलाकमान ने हाल ही में 10 नंबर बंगले में अलग-अलग बुलाकर सभी को आश्वस्त किया है कि महागठबंधन को जिताने के लिए मेहनत कीजिए. सरकार बनने पर सभी को एडजस्ट किया जायेगा.

Also Read: Bihar Election 2020: RJD ने दूसरे चरण में 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे, जेल से आए रीतलाल को टिकट, अब्दुल बारी की सीट बदली

पार्टी ने टिकट से वंचित रह गये विधायकों को संतुष्ट करने के लिए कई तरीके अपनाये हैं. उदाहरण के लिए सहरसा से लवली आनंद को सिंबल वहां के सीटिंग विधायक की मौजूदगी में दिया गया, ताकि उसका सकारात्मक मैसेज जाये. संभव है कि अब भी दो से तीन बड़े नामी राजद नेताओं की सीट बदली जा सकती है.

पांच सिटिंग विधायकों की सीटें बदली गयीं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को महुआ के बदले हसनपुर में उतारा गया है. भोला यादव को बहादुरपुर से हटा कर हायाघाट सीट से उम्मीदवार बनाया गया. पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को राजापाकर से हटाकर पातेपुर में उतारा गया है, जबकि यदुवंश यादव को पिपरा के बदले निर्मली सीट दी गयी है. अब्दुल बारी सिद्दीकी को अलीनगर के बदले केवटी से उतारा जायेगा.

इन विधायकों की सीटें माले और सीपीआइ को चली गयीं : मोहम्मद नवाज आलम की आरा सीट और संजय कुमार की काराकाट सीट माले को दे दी गयी है, जबकि गुलाब यादव की झंझारपुर सीट राजद ने सीपीआइ को दे दी है. वहीं, तेघड़ा के वीरेंद्र कुमार अब जदयू चले गये हैं. यह सीट भी सीपीआइ को दे दी गयी है. पालीगंज के विधायक जयवर्धन यादव जदयू में चले गये हैं. यह सीट माले को दे दी गयी है. वहीं जदयू से राजद में आये श्याम रजक की फुलवारीशरीफ सीट भी माले को दे दी गयी है.

Also Read: Bihar Election 2020: आज RJD के लिए महा’मंगल’, तेज प्रताप के नामांकन के बाद तेजस्वी यादव भरेंगे चुनावी हुंकार
वे सीटिंग विधायक, जिन्हें नहीं दिया गया टिकट

  • गोरेयाकोठी सत्यदेव प्रसाद सिंह

  • तरैया मुद्रिका राय

  • गड़खा मुनेश्वर चौधरी

  • सहरसा अरुण यादव

  • सिमरी बख्तियारपुर जफर आलम

  • मखदुमपुर सूबेदार दास

  • केसरिया डॉ राजेश कुमार

  • बरौली नेमतुल्लाह

  • हरिसिद्धि राजेंद्र कुमार

  • संदेश अरुण कुमार

  • अतरी कुंती देवी

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन