ePaper

Bihar Election 2020: आज RJD के लिए महा'मंगल', तेज प्रताप के नामांकन के बाद तेजस्वी यादव भरेंगे चुनावी हुंकार

Updated at : 13 Oct 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: आज RJD के लिए महा'मंगल', तेज प्रताप के नामांकन के बाद तेजस्वी यादव भरेंगे चुनावी हुंकार

Bihar Assembly Election 2020, Tej Pratap-Tejashwi yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर गतिविधियां अब जोर पकड़ने लगी हैं. भाजपा और जदयू के बाद अब राजद अब मंगलवार से चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहा है. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव एक साथ समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की रैली में हुंकार भरेंगे.

विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020, Tej Pratap-Tejashwi yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर गतिविधियां अब जोर पकड़ने लगी हैं. भाजपा और जदयू के बाद अब राजद अब मंगलवार से चुनाव प्रचार का आगाज करने जा रहा है. तेजस्वी और तेजप्रताप यादव एक साथ समस्तीपुर जिले के रोसड़ा की रैली में हुंकार भरेंगे. इससे पहले तेजस्वी यादव पहले अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव के नामांकन के लिए हसनपुर जाएंगे

पर्चा दाखिल करने के बाद दोनों रोसड़ा में चुनावी रैली में भाग लेंगे. बता दें कि 2015 में महुआ से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद तेज प्रताप ने इस चुनाव में अपनी सीट बदल दी है और अब वह समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं.

तेज प्रताप ने नामांकन से पहले ट्वीट कर जनता से आशीर्वाद मांगा है वहीं समर्थकों से कोरोना संबंधी निर्देशों के मानने का आग्रह किया. सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव भी 14 अक्टूबर को राघोपुर से नामांकन कर सकते हैं.

Also Read: हसनपुर से RJD का सिंबल मिला तो भावुक हुए Tejpratap Yadav, जय बिहार के साथ लिखा- Miss you papa
राजद ने चुनावी कैंपेन सांग को लांच किया

बता दें कि चुनावी प्रचार के आगाज से पहले सोमवार को राजद ने चुनावी कैंपेन सांग को लांच किया. पार्टी ने चुनाव के लिए ‘बिहार तेजस्‍वी भव’ का नारा दिया है. ‘तेजस्वी भव: बिहार’ गाने में नीतीश सरकार की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए गए हैं. सरकार को जनता को राहत देने में नाकाम बताया गया है.

Also Read: Bihar Assembly Election 2020: RJD ने उस महिला मुखिया को टिकट दिया जिसे BJP सरकार ने किया था सम्मानित

पार्टी कार्यालय पर हुए एक कार्यक्रम में मनोज झा ने इस गाने के रिलीज किया. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मौजूदगी में हुई प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. साथ ही मनोज झा ने कहा कि आरजेडी 15 अक्टूबर को पार्टी का घोषणा पत्र भी जारी करेगी और उसी दिन तीनों फेज के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी. हालांकि महागठबंधन के तीनों मुख्य दल अलग-अलग अपना घोषणा पत्र जारी करेगी.

इसके अलावा मनोज झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ही पार्टी के प्रमुख स्टार प्रचारक होंगे और उनके अभियान के साथ ही पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है. वहीं, अलग-अलग घोषणा पत्र को लेकर किए गए सवाल के जवाब में मनोज झा ने कहा कि हां सिर्फ घोषणा पत्र अलग-अलग होगा लेकिन सभी दल महागठबंधन में एक साथ हैं.

Also Read: RJD का चुनावी सॉन्ग रिलीज, ‘तेजस्वी तय है’ गाने में नीतीश सरकार को बताया फेल

Posted By: Utpal Kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन