श्रीलंका में फंसे बिहार के मजदूरों ने हमवतन वापसी की लगायी गुहार, तीन महीने की मजदूरी और पासपोर्ट देने से कंपनी का इनकार

Author : Kaushal Kishor Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 May 2020 6:41 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के गोपालगंज, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, समेत उत्तर प्रदेश के देवरिया और दिल्ली के मजदूर श्रीलंका की एक कंपनी में फंसे हैं. श्रीलंका में फंसे भारतीय मजदूरों ने अपने दोस्तों के जरिये प्रभात खबर को 7491045546 नंबर से तस्वीरें और वीडियो भेज कर मजदूरों की सूची उपलब्ध करायी है. यह नंबर बिहार के गोपालगंज निवासी दीपक कुमार सिंह का है.

विज्ञापन

पटना : बिहार के गोपालगंज, सिवान, छपरा, मुजफ्फरपुर, समेत उत्तर प्रदेश के देवरिया और दिल्ली के मजदूर श्रीलंका की एक कंपनी में फंसे हैं. श्रीलंका में फंसे भारतीय मजदूरों ने अपने दोस्तों के जरिये प्रभात खबर को 74910 45546 नंबर से तस्वीरें और वीडियो भेज कर मजदूरों की सूची उपलब्ध करायी है. यह नंबर बिहार के गोपालगंज निवासी दीपक कुमार सिंह का है.

Also Read: दिल्ली से आनेवाले बिहारियों को लेकर UP के दनकौर-दादरी और मुरादाबाद से खुली कई विशेष ट्रेनें, श्रमिकों को दिये गये पेयजल और खाद्य पदार्थ
undefined
Also Read: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 85 नये मामले सामने आये, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर हुई 1118

श्रीलंका की राजधानी से सैकड़ों किलोमीटर दूर मादमपेट में स्थित भुवालका स्टील प्लांट में सभी मजदूर फंसे हैं. उन्होंने गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमराबाजार के अहिरौली गांव निवासी अपने मित्र दीपक कुमार सिंह के जरिये प्रभात खबर को तस्वीरें, वीडियो और मजदूरों की सूची भेज कर हमवतन वापसी की गुहार लगायी है.

Also Read: बक्सर जिला निवासी छात्र राजद नेता की रोहतास में गोली मार कर हत्या, तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर सरकार पर बोला हमला, कहा…

मजदूरों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा है कि कंपनी ने तीन महीने का वेतन भी रख लिया है. साथ ही जब हमवतन जाने की बात कही, तो पासपोर्ट भी कंपनी ने देने से इनकार कर दिया. दीपक ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के बाद कंपनी चालू कर दी गयी है. लेकिन, तीन महीनों का वेतन नहीं मिलने से भारतीय मजदूरों ने हड़ताल कर दिया है. साथ ही घर जाने की मांग पर अड़े हैं.

Also Read: BJP MLC अर्जुन सहनी को फेसबुक पोस्ट पर जिंदा फूंक देने की धमकी, पत्नी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, मामला दर्ज

गोपालगंज निवासी केशव कुमार ने बताया है कि श्रीलंका में मजदूरों के सामने खाने के लाले पड़ गये हैं. जिन मजदूरों के पास पैसे थे, उनके सहयोग से कुछ दिन तक खरीदकर खाया, अब वह भी खत्म हो गया है. सिधवलिया निवासी सोनू सिंह का कहना है कि कोरोना महामारी को लेकर हम परिवार के पास जाना चाहते हैं.

Also Read: प्रयागराज में सीआरपीएफ की 224वीं बटालियन के जवान ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी की

श्रीलंका में गोपालगंज के 10, सिवान के 20, छपरा के 15, मुजफ्फरपुर के 20 मजदूरों के अलावा उत्तर प्रदेश के देवरिया के 25 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पांच मजदूर फंसे हैं.

( इनपुट: श्रवण कुमार )

undefined
undefined
विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन