ePaper

Bihar Flood :गंगा, पुनपुन और सोन खतरे के निशान के करीब, पटना जिला प्रशासन अलर्ट

Updated at : 22 Jun 2021 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Flood :गंगा, पुनपुन और सोन खतरे के निशान के करीब, पटना जिला प्रशासन अलर्ट

गंगा, पुनपुन और सोन नदी का जल स्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है. गांधी घाट, हाथीदह जैसी कई जगहों पर गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब है. हालांकि गंगा समेत पटना के पास बहने वाली यह नदियां सोमवार दोपहर तीन बजे तक खतरे के निशान से नीचे थीं.

विज्ञापन

पटना. गंगा, पुनपुन और सोन नदी का जल स्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है. गांधी घाट, हाथीदह जैसी कई जगहों पर गंगा नदी का जल स्तर खतरे के निशान के करीब है. हालांकि गंगा समेत पटना के पास बहने वाली यह नदियां सोमवार दोपहर तीन बजे तक खतरे के निशान से नीचे थीं. लेकिन अगर इसी तरह से लगातार बारिश होती रही और जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की जाती रही तो ये खतरे के निशान से ऊपर बहने लग सकती है. ऐसे में बाढ़ की आशंका बनी हुई है.

सोमवार की शाम बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिले आंकड़ों के मुताबिक गंगा नदी का जलस्तर दीघा घाट में 47.74 मीटर था. यहां खतरे का निशान 50.45 मीटर है. गांधी घाट में गंगा नदी का जलस्तर 47.14 मीटर था, यहां खतरे का निशान 48.60 मीटर है. यहां यह खतरे के निशान से बहुत कम ही नीचे है.

फतुहा के कटैया घाट में गंगा का जलस्तर 44.55 मीटर था, यहां खतरे का निशान 47.40 है. हाथीदह में गंगा का जलस्तर 40.10 मीटर था, यहां खतरे का निशान 41.46 मीटर है. इसी तरह से सोन नदी कोइलवर में 49.68 मीटर के जलस्तर के साथ बह रही है, यहां इसका खतरे का निशान 55.52 है. मनेर में सोन नदी का जलस्तर 49.36 है, यहां इसका खतरे का निशान 52.00 मीटर है.

पटना जिले में हुई 36.50 एमएम औसत बारिश

पटना जिले में सोमवार को 36.50 एमएम वर्षा हुई है. इस दौरान नाॅर्मल वर्षा 5.30 एमएम रही. सबसे अधिक बारिश 65.2 एमएम दनियावां में हुई है जबकि सबसे कम 14.6 एमएम बेलछी में हुई है. वहीं, पिछले एक जून से 21 जून तक पटना में 259.40 एमएम वर्षा हो चुकी है. इस दौरान नाॅर्मल वर्षा 70.70 एमएम रही.

जून महीने का मासिक सांख्यिकी के आधार पर देखें तो जिले में 260.36 एमएम औसत वर्षा हो चुकी है. जबकि नाॅर्मल वर्षा इस महीने 127.0एमएम रही है. वर्ष 2021 में एक जनवरी से अब तक औसत वर्षा 512.87 एमएम रही है.

इस दौरान नाॅर्मल वर्षा 191.45 एमएम रही. जिले के विभिन्न हिस्सों में 24 वर्षा मापने वाली मशीनें लगी हैं और इनके आधार पर ही ये आंकड़े तैयार किये जाते मंगलवार और बुधवार को भी अच्छी बारिश होने की संभावना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन