बिहार चुनाव 2020: दूसरे चरण के 34 फीसदी प्रत्याशी करोड़पति, कई की संपत्ति इंग्लैण्ड के पीएम से भी ज्यादा

Bihar Election 2020, Second Phase Crorepati Candidates : बिहार चुनाव के दूसरे चरण में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1,463 उम्मीदवारों में से 495 (34 फीसदी) करोड़पति उम्मीदवार हैं.
Bihar Election 2020, Second Phase Crorepati Candidates : बिहार में पहले चरण के मतदान मंगलवार को पूरा हो चुका है. पहले चरणके बाद सबकी निगाहें दूसरे चरण के मतदान पर हैं. दूसरे चरण का मतदान में बस कुछ ही दिनों का समय बचा है. 3 नवबंर को होने वाले इस चरण में कुल 1461 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1,463 उम्मीदवारों में से 495 (34 फीसदी) करोड़पति उम्मीदवार हैं.
ADR के रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 118 प्रत्याशियों ने अपने पास 5 करोड़ रुपए या उससे अधिक की संपत्ति घोषित की है. सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार BJP की तरफ से मैदान में हैं. पार्टी के 46 में से 39 (85 फीसदी) प्रत्याशी करोड़पति हैं. RJD भी BJP से ज्यादा पीछे नहीं है, पार्टी के 56 में से 46 (83 फीसदी) प्रत्याशी करोड़पति हैं. वहीं सत्ता रूढ़ पार्टी JDU के 43 में से 35 प्रत्याशी करोड़पति हैं. लोजपा की बात करे तो पार्टी के 52 प्रत्याशियों में से 38 करोड़पति हैं.
Also Read: बिहार चुनाव 2020: दूसरे फेज में 502 उम्मीदवारों पर दर्ज है क्रिमिनल केस, RJD के सबसे ज्यादा
अगर हम बिहार के प्रत्याशियों की तुलना ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन की सैलरी से करें तो उन्हें 12 लाख रूपये महीने अर्थात सालाना 1.44 करोड़ रुपए मिलते हैं. उससे ज्यादा औसत संपत्ति चुनाव में प्रत्याशियों की है.
दूसरे चरण में चुनावी मैदान में सबसे अधिक संपत्ति वैशाली विस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सिंह की हैं. उनकी संपत्ति करीब 56 करोड़ , 62 लाख, 73, 800 रुपये है. वहीं, दूसरे नंबर पर हाजीपुर विस क्षेत्र से राजद के देव कुमार चौरसिया की कुल संपत्ति 49 करोड़, 32 लाख, 90,471 है. तीसरे नंबर पर पीरो विस से कांग्रेस के अनुनय सिन्हा है. बेलसंड से कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश बैठा के पास संपत्ति नहीं है.
Also Read: Bihar Election 2020: तेजस्वी का तंज, कहा-BJP वालों के लिए पहले महँगाई डायन थी, अब भौजाई है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




