ePaper

Bihar Election 2020: CM की 4 चुनावी सभाएं आज, नड्डा, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फडणवीस व संजय जायसवाल भी इन विस क्षेत्रों में करेंगे रैली

Updated at : 24 Oct 2020 10:25 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: CM की 4 चुनावी सभाएं आज, नड्डा, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फडणवीस व संजय जायसवाल भी इन विस क्षेत्रों में करेंगे रैली

Bihar Election 2020, CM Nitish, JP Nadda, Smriti Irani, Devendra Fadnavis, Sanjay Jaiswal, Rally Today : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की शनिवार (24 अक्तूबर) को दो स्थानों पर जनसभा होगी. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, मनोज तिवारी व डॉ संजय जायसवाल समेत अन्य नेताओं की भी अलग-अलग स्थानों में सभाएं होंगी.

प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और वीआइपी के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सहनी की संयुक्त सभा बेतिया में होगी. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा कल शनिवार को दोपहर 12:50 बजे बिहारशरीफ (नालंदा) के श्रम कल्याण मैदान और दोपहर तीन बजे लखीसराय के केआरके हाइस्कूल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.

नड्डा, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फडणवीस व संजय जायसवाल की सभाएं

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दोपहर 12 बजे मुंगेर, दोपहर दो बजे गोपालगंज के बरौली और दोपहर तीन बजे बिक्रम में जनसभाओं को संबोधित करेंगी.

  • बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस बेतिया और फारबिसगंज में जन सभाएं करेंगे.

  • लोकसभा सांसद मनोज तिवारी सुबह 11 बजे गुरुआ (गया), फतेहपुर (गया) में दोपहर 12 बजे, दोपहर एक बजे हिसुआ और दोपहर तीन बजे बांका में जनसभा करेंगे.

  • प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी सुबह 11 बजे भभुआ, 12 बजे दिनारा, दोपहर दो बजे ब्रह्मपुर और शाम चार बजे बेतिया में संयुक्त जन-सभाएं करेंगे.

  • केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सुबह 10 बजे साहेबगंज, दोपहर 12 बजे कटोरिया, दोपहर दो बजे बेलहर और शाम चार बजे शाहपुर में जनसभा करेंगे.

मुख्यमंत्री आज चार चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री पटना से बेगूसराय, खगड़िया व वैशाली के लिए उड़ान भरेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान ने बताया कि जदयू प्रत्याशी के लिए नीतीश कुमार की पहली सभा बेगूसराय के साहेबपुर कमाल के चमरिया मैदान, बलिया में होगी.

खगड़िया के अलौली (अजा) के उच्च विद्यालय का मैदान, हरिपुर में दूसरी सभा होगी. तीसरी सभा बेगूसराय के तेघड़ा के इंद्रा ज्योति उच्च विद्यालय मैदान में होगी. वहीं, चौथी सभा का आयोजन वैशाली विस क्षेत्र के प्रेमराज उच्च विद्यालय मैदान, गोरौल में किया गया है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन