पटना एयरपोर्ट से 12 नयी फ्लाइटें आज से भरेंगी उड़ान, विमानों के समय में हुआ बदलाव, जानें नया शेड्यूल व अन्य जानकारी...

पटना एयरपोर्ट से मंगलवार से छह जोड़ी नयी फ्लाइटें शुरु होंगी. एयरपाेर्ट प्रशासन ने साेमवार काे नया विंटर शिड्यूल जारी किया है जो इस वर्ष 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा. इसी के साथा यहां से ऑपरेट होने वाले फ्लाइटों की संख्या 100 (50 जोड़ी) हो जायेगी. 44 जोड़ी फ्लाइटें यहां से पहले से ही ऑपरेट कर रही हैं. मंगलवार से प्रभावी नए शिड्यूल में इंडिगाे की 3, गाे एयर की 2 और स्पाइस की 1 जाेड़ी नयी उड़ानें हैं. इनमें दिल्ली के लिए 2, मुंबई, पुणे, काेलकाता व बेंगलुरु के लिए एक-एक नयी फ्लाइटें हैं.

पहले की तरह 13 शहराें दिल्ली, काेलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, वाराणसी के लिए पटना से सीधी हवाई सेवा उपलब्ध होगी. पुणे के लिए फ्लाइट 10 नवंबर से ऑपरेट हाे रहा हैं जाे इस शिड्यूल में भी है.
अब मुंबई के लिए पहली फ्लाइट इंडिगाे की पटना एयरपाेर्ट से सुबह 3:45 बजे हाे गयी है. यह नयी फ्लाइट है. दिल्ली के लिए पहले की तरह सुबह 5:40 बजे और बेंगलुरु के लिए सुबह 5:45 बजे पहली फ्लाइट है. नए शिड्यूल में कुछ विमानाें के समय में बदलाव हुआ है, हलांकि यह मामूली है.
Also Read: अमित शाह और नड्डा ने पटना में देर शाम तक की बैठक, सुशील मोदी को लेकर अब ये है चर्चाएं…
100 फ्लाइटें जिनका शिड्यूल जारी किया गया है उनमें 40 फ्लाइटें(20 जाेड़ी ) इंडिगाे की है जबकि स्पाइस की 32 (16 जाेड़ी), गाे एयर की 16(8 जाेड़ी), एयर इंडिया की 8(4 जाेड़ी) व विस्तारा की 4(2 जाेड़ी) फ्लाइटें हैं.
एयरलाइंस- सेक्टर- आगमन- प्रस्थान
-इंडिगाे 6 ई 761/762- मुंबई-पटना-मुंबई -सुबह 3 बजे -सुबह 3:45 बजे
-इंडिगाे 6 ई 2763/2764 -दिल्ली-पटना-दिल्ली- दोपहर 12.35 बजे -दोपहर 1: 05 बजे
-स्पाइसजेट एसजी 757/756- पुणे-पटना-पुणे -दोपहर1.30 बजे -दोपहर 2.05 बजे
-गाे एयर जी 8-515/515- हैदराबाद-पटना-कोलकाता- दोपहर 2.30 बजे -दोपहर 3 बजे
-गाे एयर जी 8-150/158- दिल्ली-पटना-दिल्ली -दोपहर 3.40 बजे -दोपहर 4.20 बजे
-इंडिगाे 6 ई 792/793 -बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु- रात 10.45- रात 11.15 बजे
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए