Live Updates

हैदराबाद से बिहार पहुंचा मजदूरों का शव, बुधवार को 11 की जलकर हुई थी मौत

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News: बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

विज्ञापन

बेगूसराय में दो कैदियों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

बिहार के बेगूसराय जिले के मंडल कारा में बंद दो विचाराधीन कैदियों की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. इस मामले में दोनों कैदियों के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. मृतकों के परिजनों का कहना है कि राजेश सिंह और रामप्रवेश सिंह लंबे समय से बीमार थे लेकिन उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया. जेल प्रशासन ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

गंडक नहर से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

गोपालगंज के पास गंडक नहर से एक अज्ञात युवती शव बरामद हुआ जिसकी अभी तक पहचान नही हो सकी है फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज उसकी पहचान कराने व मामले की जांच में जुट गई है. शव का गर्दन कटा हुआ था। शव मिलने की सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गयी है

हैदराबाद से पटना पहुंचा बिहार के छह मजदूरों का शव

हैदराबाद में कबाड़ गोदाम में हुए अग्निकांड में बिहार के 11 मजदूरों की मौत हुई थी. 11 में से 6 मजदूरों के शव को हैदराबाद से गुरुवार को पटना लाया गया. तेलंगाना सरकार बिहार के इन सभी मजदूरों के शव को भेजा है. छह में से दो शव कटिहार और चार छपरा के हैं.

मुजफ्फरपुर में एक पोखर से युवती का शव बरामद

मुजफ्फरपुर में एक पोखर से युवती का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मचा है. मामला बरूराज थाना के बंगरा फिरोज का है. वहीं शव बरामद होने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो स्थानीय लोग नाराज हुए.

भीषण गर्मी की चपेट में आए पटना के कई बच्चे, PMCH में भर्ती

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार दिवस के मौके पर आये कई बच्चे बीमार हो गये हैं. बीमार होने का कारण भीषण गर्मी बताया जा रहा है. सभी बीमार बच्चों को डिहाईड्रेशन की शिकायत हुई, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. सभी बच्चों को पटना स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पटना. उर्दू टीइटी अभ्यर्थियों ने राजभवन मार्च निकाला. रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर सायंस कॉलेज से राजभवन मार्च को निकले अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जम कर लाठियां बरसायी. दो बजे के बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इससे कारगिल चौक पर एक घंटे से अधिक समय तक अफरा-तफरी मची रही. कई घंटों तक गांधी मैदान के इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही. पुलिसिया कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी घायल हुए हैं, जिनमें छह लोग चोटिल हुए हैं. इनमें से चार लोगों के हाथ और दो लोगों के पैर टूट गये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola