अब 24 सितंबर तक भर सकते हैं बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा का फॉर्म, जानिये NIOS के प्रैक्टिकल एग्जाम की तिथि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2021 12:49 PM
बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि विलंब शुल्क के साथ 17 सितंबर से बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी गयी है. जिन छात्रों का शुल्क जमा नहीं होगा उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.
बिहार बोर्ड के इंटर परीक्षा की ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि विलंब शुल्क के साथ 17 सितंबर से बढ़ाकर 24 सितंबर कर दी गयी है. जिन छात्रों का शुल्क जमा नहीं होगा उनका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा.
यदि किसी छात्र-छात्रा के जारी मूल सूचीकरण कार्ड में अंकित उनके नाम, माता-पिता के नाम में स्पेलिंग, फोटो, जन्म तिथि, जाति, धर्म, राष्ट्रीयता, लिंग, विषय, परीक्षा का माध्यम से संबंधित त्रुटि रह गयी हो, तो इसमें संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान द्वारा समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन सुधार किया जायेगा. इसके बाद संशोधित सूचीकरण विवरणी के आधार पर परीक्षा आवेदन भरने की कार्रवाई की जायेगी. बाद में किसी भी हाल में त्रुटि सुधार नहीं की जायेगी.
जिनका चालान नहीं निकल या अन्य किसी वजह से 24 सितंबर तक शुल्क जमा नहीं हो पाता है, तो शिक्षण संस्थान के प्रधान 27 सितंबर तक शुल्क जमा कर सकते हैं. अन्यथा वैसे छात्र जिनका शुल्क जमा नहीं रहेगा, उनका प्रवेश पत्र निर्गत नहीं किया जायेगा. जिन प्लस टू स्कूल-कॉलेजों मान्यता निलंबित है, वैसे प्लस टू विद्यालयों से परीक्षा आवेदन किसी भी हाल में नहीं भरने का निर्देश बोर्ड के द्वारा दिया गया है.
वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के सत्र 2020-21 की माध्यमिक और उच्च माध्यमिक की अक्तूबर व नवंबर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षा एक अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी. सैद्धांतिक परीक्षा की तारीख जल्द जारी होगी. प्रायोगिक परीक्षा अध्ययन केंद्रों-परीक्षा केंद्रों पर होंगी.
एनआइओएस की वेबसाइट पर प्रायोगिक परीक्षा के संबंध में सभी जानकारी उपलब्ध है. छात्र और अभिभावक नियमित रूप से एनआइओएस की वेबसाइट देखें. असुविधा होने पर एनआइओएस के क्षेत्रीय केंद्र, पटना पर इ-मेल तथा दूरभाष-0612-2545051 पर संपर्क कर सकते हैं. यह जानकारी एनआइओएस के क्षेत्रीय केंद्र, पटना के क्षेत्रीय निदेशक केएल गुप्ता ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










