ePaper

BCECE Exam 2022: कृषि व पारा मेडिकल में एडमिशन के लिए आज से भरें ऑनलाइन फॉर्म

Updated at : 17 May 2022 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
BCECE Exam 2022: कृषि व पारा मेडिकल में एडमिशन के लिए आज से भरें ऑनलाइन फॉर्म

BCECE Exam 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) की ओर से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2022 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

BCECE Exam 2022: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) की ओर से बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीइसीइ) 2022 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गयी है. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो जायेगी. फॉर्म भरने की अंतिम तिथि छह जून है. चालान से पेमेंट की अंतिम तिथि आठ जून है. ऑनलाइन पेमेंट की तिथि नौ जून रखी गयी है. आवेदन फॉर्म में 10 से 12 जून रात 11:59 बजे तक सुधार कर सकते हैं. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए एक हजार रुपये तथा अन्य अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये फीस है. पीसीएमबी के लिए 1100 रुपये देने होंगे. एडमिट कार्ड व परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जायेगी.

कृषि, फार्मेसी, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी व अन्य कोर्स में एडमिशन

बीसीइसीइ-2022 के तहत स्नातक स्तरीय कृषि, फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री, बीएससी नर्सिंग, उद्यान विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी एवं अन्य समान पाठ्यक्रमों में एडमिशन होगा. इसके साथ-साथ बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बची हुई सीटो पर भी एडमिशन इसी के स्कोर पर होगा. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर भर सकते हैं. आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के 12वीं में कम से कम 45 फीसदी मार्क्स होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को मार्क्स में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी.

अलग-अलग विषयों में चार अंकों के पूछे जायेंगे 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न

फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बायोलॉजी तथा कृषि विज्ञान में से प्रत्येक विषय में चार-चार अंक के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जायेगा.

Also Read: पटना के जीत प्रसाद का ट्रेन में अखबार बेचने का अनोखा अंदाज खरीदने को कर देगा मजबूर
इन कोर्सों में निर्धारित सीटों की संख्या

फिजियोथेरेपी में 40 सीट, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी 20 सीट, बैचलर ऑफ ऑपरेशन टेक्नोलॉजी में 20, बैचलर ऑफ रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी में 20, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री में 20, बीएससी नर्सिंग में 300 सीटें, स्नातक डेयरी में 40 सीट, मत्स्य विज्ञान में 40 सीट व कृषि न उद्यान विज्ञान के 347 सीटों व मत्स्य विज्ञान के 40 सीटों पर एडमिशन होगा.


पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए सात जून तक भरें फॉर्म

बीसीइसीइबी ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए आवेदन तिथि जारी कर दी है. आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. पॉलिटेक्निक, पार्ट टाइम (चार वर्षीय), पॉलिटेक्निक अभियंत्रण, पारा मेडिकल (इंटर स्तरीय), पारा मेडिकल (माध्यमिक स्तरीय) में प्रवेश के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि सात जून रात 11:59 बजे तक है. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सुधार नौ से 10 जून तक कर सकते हैं. परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन