दफ्तर के लिए निकले कृषि फार्म मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, पटना में डिवाइडर से कार टकराने पर हुआ हादसा

Updated at : 18 Feb 2021 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
दफ्तर के लिए निकले कृषि फार्म मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, पटना में डिवाइडर से कार टकराने पर हुआ हादसा

पटना एम्स आवासीय परिसर के सामने बुधवार की अहले सुबह साढ़े पांच बजे तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में कार चला रहे गया के आमस में पोस्टेड कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक गुड्डू कुमार गुंजन (36वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. वह अपनी कार से ड्यूटी पर गया जा रहे थे. फुलवारीशरीफ थाने की गश्ती टीम दुर्घटनाग्रस्त कार से शव को निकाल एम्स ले गयी.

इधर हादसे की खबर पटना के भूपतिपुर स्थित उनके घर पहुंची, तो परिजनों में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते परिजन पटना एम्स पहुंचे, जहां उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पति की मौत की खबर मिलते ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुसल्लहपुर हाट पटना शाखा में कार्यरत पत्नी मोना कुमारी बेहोश हो गयीं. आठ-नौ माह पहले ही कृषि अधिकारी के रूप के उनकी पोस्टिंग गया के आमस में हुई थी. मृतक को एक चार साल की बेटी शिवानी है, जो रोती-बिलखती मां और अन्य को देख रोये जा रही थी. उसे शायद इसका एहसास भी नहीं हो रहा था कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है.

मृत कृषि पदाधिकारी गुड्डू कुमार गुंजन के भाई बबलू ने बताया कि वे लोग जहानाबाद के मूल निवासी हैं. उनके भाई परिवार सहित पटना बाइपास इलाके के भूपतिपुर में रहते थे. सुबह करीब पांच बजे वह आमस अपने ऑफिस जाने के लिए निकले थे. करीब आधा घंटा बाद ही मनहूस खबर मिली.

Also Read: बिहार में सुपर एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश नाकाम, रेल ट्रैक पर रखा बम किया गया डिफ्यूज, बड़ा हादसा टला

पत्नी मोना, पिता आदित्य पासवान, भाई बबलू, चचेरा भाई शिव रंजन सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं, कृषि पदाधिकारी की मौत से कृषि विभाग के अधिकारियों पदाधिकारियों में भी शोक का माहौल है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन