सोनपुर में दुष्कर्म के आरोपित PMCH में कर रहे थे काम, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jan 2023 11:13 PM
सोनपुर थाना क्षेत्र में 14 साल पहले हुए एक दुष्कर्म के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने पटना के पीएमसीएच परिसर से गिरफ्तार किया है.
बिहार के सोनपुर में गैंगरेप के आरोप में 14 साल से फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने पीएमसीएच परिसर से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपितों में धर्म कुमार और अमित कुमार शामिल हैं. अमित फिलहाल पीएमसीएच में ओटी में संविदा पर काम करता है और यह टीएन बनर्जी पथ का रहने वाला है. वहीं, धर्म कुमार सफाईकर्मी है और यह पीएमसीएच के पास ही रह कर बांस की भी बिक्री करता है. इन दोनों के खिलाफ साेनपुर थाने में कांड संख्या 295/09 दर्ज की गयी थी. इस कांड के चार और आरोपितों को पुलिस तलाश रही है.
6 लोगों पर दर्ज थी प्राथमिकी
वैशाली के महुआ इलाके से एक महिला अपने मरीज को लेकर पीएमसीएच आयी थी. इस दौरान धर्म और अमित समेत छह लोग उन्हें नाव पर बैठा कर साेनपुर थाना इलाके में गंगा नदी के पार ले गये और फिर सब ने मिलकर उनके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला को वहीं घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गये थे. महिला किसी तरह से सोनपुर थाना पहुंची थी और छह लोगों पर गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज करा दी थी.
वर्ष 2009 में हुई थी घटना
दुष्कर्म की यह घटना 19 नवंबर, 2009 को हुई थी. इस दौरान सोनपुर पुलिस को अमित के संबंध में जानकारी मिली और फिर केस के अनुसंधानकर्ता ओम प्रकाश सिंह पटना पहुंचे और पीएमसीएच टीओपी की मदद से अमित को पकड़ा और फिर उसकी निशानदेही पर धर्म को भी गिरफ्तार कर लिया गया था.
Also Read: Bihar News : शेखपुरा में एसपी आवास के पास डकैती, बैंक कर्मचारी से अपराधियों ने लूटे 12.5 लाख रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










