अब यात्रा के साथ कर सकेंगे खरीदारी, पटना एयरपोर्ट पर भी मिलेगी बड़े शहरों वाली सुविधा

फाइल फोटो
Patna Airport: यात्रियों को अब पटना एयरपोर्ट पर यात्रा के साथ-साथ शॉपिंग और फूड कोर्ट का नया अनुभव मिलने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही यहां 40 नए आउटलेट खोले जाएंगे, जिनमें 23 फूड वेंचर और 17 रिटेल शॉप की व्यवस्था रहेगी.
Patna Airport: यात्रियों को अब पटना एयरपोर्ट पर यात्रा के साथ-साथ शॉपिंग और फूड कोर्ट का नया अनुभव मिलने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही यहां 40 नए आउटलेट खोले जाएंगे, जिनमें 23 फूड वेंचर और 17 रिटेल शॉप की व्यवस्था रहेगी.
दो फ्लोर को दिया जाएगा मिनी मॉल का रूप
जानकारी मिली है कि ये दुकानें आगमन, प्रस्थान और मल्टी लेवल कार पार्किंग एरिया में होंगी. वहीं, मल्टी लेवल कार पार्किंग के ऊपर बने दो फ्लोर को मिनी मॉल का रूप दिया जा रहा है. इसके बन जाने के बाद यात्रियों को देश के अन्य बड़े शहरों की तरह ही पटना में भी एयरपोर्ट पर शॉपिंग और ब्रांडेड फूड की सुविधा मिलेगी.
दो एक्जीक्यूटिव लाउंज की भी व्यवस्था
फूड वेंचर में बरिस्ता, सबवे, स्टारबक्स, हरिलाल जैसे लोकप्रिय ब्रांड शामिल होंगे. यात्री यहां स्नैक्स और कॉफी का स्वाद ले सकेंगे. वहीं रिटेल शॉप्स में कपड़े, जूते, घड़ियां और अन्य ब्रांडेड एसेसरीज उपलब्ध रहेंगी. सूत्रों के मुताबिक, 17 रिटेल शॉप्स के लिए 1145 वर्ग मीटर और 23 फूड वेंचर्स के लिए 1200 वर्ग मीटर क्षेत्र निर्धारित किया गया है. इसके अलावा यात्रियों के लिए दो एक्जीक्यूटिव लाउंज की भी व्यवस्था रहेगी.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आम लोग भी कर सकेंगे खरीदारी
मल्टी लेवल कार पार्किंग में खुलने वाली दुकानों से सिर्फ हवाई यात्री ही नहीं, बल्कि आम लोग भी खरीदारी कर सकेंगे. सभी दुकानें छठ पूजा से पहले शुरू हो जाएंगी, जिससे यात्रियों को त्योहारी सीजन में शापिंग और खाने-पीने की नई सौगात मिलेगी.
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए बिहार के इस जिले में होगा जमीन अधिग्रहण, रैयतों की लिस्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




