ePaper

बहू और बेटी के साथ मिलकर मास्क तैयार कर रही हैं मेदिनीनगर की मेयर

Updated at : 10 Apr 2020 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
बहू और बेटी के साथ मिलकर मास्क तैयार कर रही हैं मेदिनीनगर की मेयर

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक ओर जहां शासन प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुटा है. वहीं संपन्न लोग भी इसमें जरूरतमंदों तक सुविधा पहुंचाने के लिए अपने-अपने स्तर से प्रयास करने में जुटे हैं. मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर लॉकडाउन के दौरान खाली समय में अपनी बहू परिधि शंकर और पुत्री आशना मिनहास के साथ स्वयं मास्क तैयार कर रही हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर : कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एक ओर जहां शासन प्रशासन पूरी सक्रियता के साथ जुटा है. वहीं संपन्न लोग भी इसमें जरूरतमंदों तक सुविधा पहुंचाने के लिए अपने-अपने स्तर से प्रयास करने में जुटे हैं. मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर लॉकडाउन के दौरान खाली समय में अपनी बहू परिधि शंकर और पुत्री आशना मिनहास के साथ स्वयं मास्क तैयार कर रही हैं.

Also Read: पलामू में भोजन की तलाश में निकलने वाले राहगीरों की मदद कर रही है पुलिस, एसपी ने दिया है निर्देश

मेयर श्रीमति शंकर का कहना है कि अभी राष्ट्र व समाज जिस परिस्थिति से गुजर रहा है उस स्थिति में यह आवश्यक है कि सभी मिलकर कोरोना को परास्त करने के लिए काम करें. परिधि शंकर रांची स्थित हेरिटेज टोयोटा की निदेशक हैं. परिधि का कहना है कि समाज व राष्ट्र के प्रति जो दायित्व है उसका निर्वहन ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए. सिलाई का जो प्रशिक्षण लिया था वह काम आ रहा है.

उनका कहना है कि दिन भर में 70 से 75 मास्क उनलोगों द्वारा तैयार किया जा रहा है. साथ ही बाकी बचे समय में मोदी आहार की भी पैकिंग करती है. जब मेयर इलाके में भ्रमण में जाती है तो इस मास्क व आहार का वितरण करती हैं. परिधि का कहना है कि इस बात की खुशी होती है कि जो कोरोना के खिलाफ जंग चल रही है उसे परास्त करने में वह भी अपना योगदान दे रही हैं. निश्चित तौर पर कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा. मेयर श्रीमति शंकर का कहना है कि सभी महिलाओं को चाहिए कि अपने सामर्थ्य के अनुसार इस जंग में शामिल हो ताकि कोरोना को परास्त किया जा सके.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola