Jharkhand Crime News : बड़े बेटे की थी शादी, बेंगलुरु से कमा कर लौटा था गांव, झारखंड के पलामू में मिला शव, जांच कर रही पुलिस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2021 12:43 PM
Jharkhand Crime News, Palamu News, पलामू न्यूज : झारखंड के पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र के समीप एक व्यक्ति का शव मिला है. मृतक की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के ग्राम खुरा निवासी (40 वर्ष) बीरेंद्र बैठा के रूप में की गई है. पुलिस जानकारी मिलते ही जांच में जुट गयी है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीरेंद्र बाहर से कमा कर घर लौटा था. मई में उसके बड़े बेटे की शादी होने वाली थी.

परिजनों का कहना है कि रविवार को सुबह दस बजे कागजी प्रक्रिया को लेकर वीरेंद्र बैठा घर से पांडू के लिए निकला था. देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो पूरी रात परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका. आज सोमवार की सुबह करमडीह के सिरहा दोहर में उसका शव पाया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मृतक बीरेंद्र बैठा का शव जहां से बरामद किया गया है. उस घटना स्थल से थाना की दूरी महज दो सौ मीटर बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद पांडू पुलिस जांच में जुटी गयी है. उधर, पत्नी रीता देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. आपको बता दें कि मृतक बीरेंद्र बैठा बीस दिन पहले ही बेंगलुरू से कमा कर घर लौटा था. बीरेंद्र के चार बेटे हैं. बड़े बेटे की मई में शादी होने वाली थी. इससे पहले घर में मातम का माहौल है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए