ePaper

शुभमान गिल चुने गये आईपीएल ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर'', कहा - मौके का फायदा उठाया

Updated at : 13 May 2019 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
शुभमान गिल चुने गये आईपीएल ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर'', कहा - मौके का फायदा उठाया

मुंबई : आईपीएल में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुने गये शुभमान गिल ने इस सत्र को खुद के लिये मिश्रित करार दिया और कहा कि जब भी उन्होंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया तो उसका उन्हें फायदा नहीं मिला. गिल ने कहा, मुझे लगता है कि यह आईपीएल मेरे लिये मिश्रित सफलता वाला […]

विज्ञापन

मुंबई : आईपीएल में ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुने गये शुभमान गिल ने इस सत्र को खुद के लिये मिश्रित करार दिया और कहा कि जब भी उन्होंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया तो उसका उन्हें फायदा नहीं मिला.

गिल ने कहा, मुझे लगता है कि यह आईपीएल मेरे लिये मिश्रित सफलता वाला रहा क्योंकि पहले चरण में मैंने पारी की शुरुआत नहीं की और इसके बाद मुझे पारी का आगाज करने का मौका मिला. मुझे जो भी मौके मिले मैंने उनका फायदा उठाने की कोशिश की.

कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले गिल ने 14 मैचों में 296 रन बनाये जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 76 रन रहा. गिल ने कहा, इस आईपीएल से मुझे यह सीख मिली कि जब भी मैंने कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास किया मुझे वास्तव में इसका फायदा नहीं मिला, लेकिन जब भी मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला तो मुझे उसका पूरा फायदा मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola