नशे पर कड़ाई जरूरी

Updated at : 25 Aug 2016 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
नशे पर कड़ाई जरूरी

हमारे देश की युवा पीढ़ी नशे का शिकार होती जा रही है़ निशाने पर हैं स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छत्राएं. सरकार द्वारा नशीले पदार्थों को बेचने पर प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी खुफिया रास्तों से यह नशे के सौदागरों तक पहुंच रहा है. यही नहीं, अगर नशे का सही साधन न मिले तो लोग दुकानों पर आसानी […]

विज्ञापन
हमारे देश की युवा पीढ़ी नशे का शिकार होती जा रही है़ निशाने पर हैं स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छत्राएं. सरकार द्वारा नशीले पदार्थों को बेचने पर प्रतिबंध है, लेकिन फिर भी खुफिया रास्तों से यह नशे के सौदागरों तक पहुंच रहा है.
यही नहीं, अगर नशे का सही साधन न मिले तो लोग दुकानों पर आसानी से कम दामों पर उपलब्ध नशीली दवाइयाें का इस्तेमाल कर अपनी तलब पूरी कर लेते हैं. सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए नशा मुक्ति केंद्र आदि बनाये हैं, जो लोगों को नशे के प्रति जागरूक करती हैं. लेकिन इन संस्थाओं का काम नाममात्र का रह गया है. सरकार इस मामले में कड़ाई से पेश आये.
साेनल अग्रवाल, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola