देर आये दुरुस्त आये

Updated at : 09 Aug 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
देर आये दुरुस्त आये

बच्चे किसी भी समाज का भविष्य होते हैं. भविष्य की जिम्मेवारी उन्हीं के कंधों पर होती है. आजकल स्कूलों मे पौधरोपण की खबरें बहुत आ रही हैं. यह अच्छी बात है. साथ ही बारिश का मौसम होने से इसमें सहायता भी मिलेगी. प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा बच्चे देख चुके हैं. वे अच्छी तरह समझ […]

विज्ञापन
बच्चे किसी भी समाज का भविष्य होते हैं. भविष्य की जिम्मेवारी उन्हीं के कंधों पर होती है. आजकल स्कूलों मे पौधरोपण की खबरें बहुत आ रही हैं. यह अच्छी बात है. साथ ही बारिश का मौसम होने से इसमें सहायता भी मिलेगी. प्रकृति से छेड़छाड़ का नतीजा बच्चे देख चुके हैं.
वे अच्छी तरह समझ चुके हैं कि वृक्षों का महत्व क्या है. प्रकृति के साथ सहजीवन का महत्व भी उन्हें समझ मूें आ चुका है. लेकिन, बच्चों को सिर्फ पौधा लगाने के लिए बताना काफी नहीं होगा. हमारी जिम्मेवारी है कि हम उन्हें बतायें कि पौधों की देखभाल भी जरूरी है.
उन्हें यह बताना होगा कि जिस तरह छोटे बच्चे अपने अभिभावक पर आश्रित होते हैं, बिना उनकी देखभाल के उनका जीवित रहना लगभग असंभव हैं, उसी तरह पौधों के बड़े होने के लिए शुरुआत में देखभाल की जरूरत होती है. खैर, बिल्कुल ना से कुछ तो अच्छा हो रहा है.
सीमा साही, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola