काम के लिए वोट था
Updated at : 08 Aug 2016 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

केजरीवाल सरकार यदि कायदे-कानून और मान-मर्यादा से पिछली सरकारों से अच्छा काम करके दिखाती, तो निश्चित ही यह इतिहास के पन्नों में अमर हो जाती. अन्ना आंदोलन से प्रभावित जनता ने इस पार्टी को सिर-आंखों पर बिठाया. मगर हुआ क्या? झूठ, फरेब और चालाकी अधिक दिन नहीं चलती क्योंकि जनता अब जागरूक है, जिसे और […]
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार यदि कायदे-कानून और मान-मर्यादा से पिछली सरकारों से अच्छा काम करके दिखाती, तो निश्चित ही यह इतिहास के पन्नों में अमर हो जाती. अन्ना आंदोलन से प्रभावित जनता ने इस पार्टी को सिर-आंखों पर बिठाया. मगर हुआ क्या? झूठ, फरेब और चालाकी अधिक दिन नहीं चलती क्योंकि जनता अब जागरूक है, जिसे और भ्रमित नहीं किया जा सकता.
इसलिए बेकार की बकवासबाजी, बेतुके टकराव और प्रधानमंत्री मोदी व उप-राज्यपाल नजीब जंग जैसे सभ्य और विरले लोगों के लिए अभद्र भाषा और ओछी हरकतें बंद करें. अब भी सुधरने का वक्त है इसलिए पिछली गलतियों से सबक लेकर पुनः अच्छे कार्यों से आगे बढ़ सकते हैं. अब भी वक्त है, कर ले पूरी आरजू.
वेद मामूरपुर, नरेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




