सरकारी कर्मचारी

Updated at : 13 Jul 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी

केंद्र और राज्य सरकार के अधिकांश विभागों में कई पद ऐसे हैं जिन्हें पिछले कुछ वर्षों से भरा ही नहीं गया है. यानी इन पदों पर जो लोग बहाल होते, उनका काम भी विभाग के उन कर्मचारियों को करना पड़ रहा है जो अपनी जिम्मेवारी पहले से संभाल रहे होते हैं. एक कर्मचारी तीन लोगों […]

विज्ञापन
केंद्र और राज्य सरकार के अधिकांश विभागों में कई पद ऐसे हैं जिन्हें पिछले कुछ वर्षों से भरा ही नहीं गया है. यानी इन पदों पर जो लोग बहाल होते, उनका काम भी विभाग के उन कर्मचारियों को करना पड़ रहा है जो अपनी जिम्मेवारी पहले से संभाल रहे होते हैं. एक कर्मचारी तीन लोगों के बराबर खटता है. बताया जाता है कि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी खजाना बढ़ा है.
ऐसे में इसका श्रेय सरकारी कर्मियों को भी मिलना चाहिए, जो दोगुनी-तिगुनी मेहनत कर सरकार का पैसा बचाते हैं. लेकिन जब वेतन वृद्धि की बात आयी, तो उनके हाथ आधी-अधूरी खुशी आयी़ सरकार को अपने कर्मचारियों के बारे में सोचना होगा़
रविनंदन पाठक, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola