कब मिलेगा वेतन
Updated at : 12 Jul 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव जी नवनियुक्त शिक्षकों कि स्थिति दयनीय हो चुकी है. एक तो 90% की नियुक्ति दूसरे जिलों में हो गयी है तथा इसमें से अधिकतर पारा शिक्षक से सहायक शिक्षक बने हैं. सब इससे सहमत होंगे कि सर्टिफिकेट जांच जरूरी है, पर क्या 15 दिनों में यह संभव है कि करीब […]
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव जी नवनियुक्त शिक्षकों कि स्थिति दयनीय हो चुकी है. एक तो 90% की नियुक्ति दूसरे जिलों में हो गयी है तथा इसमें से अधिकतर पारा शिक्षक से सहायक शिक्षक बने हैं.
सब इससे सहमत होंगे कि सर्टिफिकेट जांच जरूरी है, पर क्या 15 दिनों में यह संभव है कि करीब 12,000 शिक्षकों के सर्टिफिकेट जांच इतने कम समय में पूरा कर लिया जायें . क्या 2015 में नियुक्त शिक्षकों के सर्टिफिकेट की जांच कर उनका वेतन दिया गया है.
फिर सभी जिला के डीएसइ का तबादला भी हो गया. क्या फिर भी शिक्षा विभाग जांच कर 15 जुलाई तक भुगतान कर पायेगा, देखनेवाली बात होगी. कितनी सारी महिलाएं दूसरे जिलों में सात महीने से गुजारा कर रही हैं. आप शपथ पत्र के आधार पर वेतन का भुगतान कराइये और जिनका सर्टिफिकेट जांच में गलत साबित होता है, उन पर कड़ी कार्रवाई कीजिये.
निरंजन सिंह, सिकटिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




