प्याज की घटती कीमतें
Updated at : 06 Jun 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्याज का बंपर उत्पादन हुआ है. कृषि प्रधान देश के लिए उत्पादन का यह स्तर निहायत ही खुशियों भरा है. लेकिन, अपने उत्पाद का उचित दाम नहीं मिलने तथा मांग के अपेक्षाकृत उत्पादन कम होने से देश के लाखों प्याज उत्पादक किसानों के चेहरे से खुशी गायब हो […]
विज्ञापन
बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष प्याज का बंपर उत्पादन हुआ है. कृषि प्रधान देश के लिए उत्पादन का यह स्तर निहायत ही खुशियों भरा है. लेकिन, अपने उत्पाद का उचित दाम नहीं मिलने तथा मांग के अपेक्षाकृत उत्पादन कम होने से देश के लाखों प्याज उत्पादक किसानों के चेहरे से खुशी गायब हो गयी है. यह उदासी स्वाभाविक है. जिन किसानों ने अपनी संपत्ति बेच कर या विभिन्न स्रोतों से कर्ज लेकर इस वर्ष प्याज की खेती की, वे मुनाफा न होता देख गहरे अवसाद में जा सकते हैं. मध्यप्रदेश के नीमच, इंदौर से लेकर सतना-मैहर तक प्याज के दाम कुछ इस कदर गिर गये हैं कि यकीन ही नहीं होता.
प्याज की बिक्री पर किसानों को प्रति किलो चार रुपये का घाटा हो रहा है. पिछले वर्ष, प्याज की गगनचुंबी कीमतों ने उपभोक्ताओं को रुलाया था और इस बार गिरती कीमतों ने इसके उत्पादकों को. उत्पादन अत्यधिक हो या कम नुकसान किसान को ही होता है. इस मसले पर सरकार ही कुछ हल निकले.
सुधीर कुमार, गोड्डा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




